Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

मंडला में भीषण गर्मी के चलते स्कूलों के समय में बदलाव सुबह 7:30 बजे से दोपहर 12 बजे तक ही लगेंगी कक्षाएं

मंडला, 18 अप्रैल 2026

जिले में बढ़ती गर्मी और तापमान में लगातार वृद्धि को देखते हुए प्रशासन ने स्कूली बच्चों के स्वास्थ्य की सुरक्षा के लिए महत्वपूर्ण निर्णय लिया है। कलेक्टर श्री राहुल नामदेव धोटे द्वारा जारी आदेश के अनुसार अब जिले के सभी शासकीय, अशासकीय, अनुदान प्राप्त, सीबीएसई एवं नवोदय/केंद्रीय विद्यालयों में कक्षाएं सुबह 7:30 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक ही संचालित की जाएंगी।

आदेश में स्पष्ट किया गया है कि दोपहर 12 बजे के बाद किसी भी स्थिति में कक्षाएं संचालित नहीं होंगी। यह निर्णय खासतौर पर नर्सरी से लेकर कक्षा 12वीं तक के विद्यार्थियों को गर्मी के दुष्प्रभाव से बचाने के उद्देश्य से लिया गया है। इसके साथ ही शिक्षकों को निर्देशित किया गया है कि वे नामांकन, आधार अपडेट और अपार आईडी जैसे आवश्यक कार्य विद्यालय में उपस्थित रहकर निर्धारित समय सीमा में पूर्ण करें।

Related posts

वन स्टॉप सेंटर द्वारा विशेष जागरूकता अभियान संपन्न हुआ

Reva India News

मुख्यमंत्री उद्यम क्रांति योजनांतर्गत उद्योग, सर्विस, व्यवसाय हेतु ऑनलाईन आवेदन आमंत्रित

Reva India News

प्रमुख सचिव श्री जान किंग्सली ने नवरत्न आदिवासी बालिका छात्रावास और जिला स्तरीय उत्कृष्ट कन्या छात्रावास का निरीक्षण किया प्रमुख सचिव ने छात्राओं को उत्कृष्ट अंकों के लिए खूब मन लगाकर पढ़ाई करने को कहा

Reva India News

Leave a Comment