Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

आदि उत्सव : कलेक्टर पहुंचे रामनगर, किले का किया भ्रमण माँ नर्मदा तट पर आयोजन स्थल का लिया जायजा

मंडला, 19 अप्रैल 2026

आगामी आदि उत्सव के आयोजन की तैयारियों का जायजा लेने कलेक्टर श्री राहुल नामदेव धोटे शनिवार को रामनगर पहुंचे। उन्होंने सर्वप्रथम रामनगर के ऐतिहासिक किले का भ्रमण कर इस पुरातात्विक धरोहर की वास्तुकला, ऐतिहासिक महत्व और वर्तमान स्थिति के संबंध में अधिकारियों से विस्तार से जानकारी ली।

कलेक्टर श्री धोटे ने कहा कि रामनगर किला जिले की सांस्कृतिक पहचान है। आदि उत्सव के माध्यम से इस धरोहर को राष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाने का प्रयास किया जाएगा। उन्होंने किले में पर्यटकों के आने की जानकारी ली और इसके संरक्षण और पर्यटकों के लिए मूलभूत सुविधाओं को बेहतर करने के निर्देश भी दिए।

माँ नर्मदा तट पर देखा आयोजन स्थल

 

किले के भ्रमण के बाद कलेक्टर श्री धोटे माँ नर्मदा के तट पर प्रस्तावित आदि उत्सव आयोजन स्थल पर पहुंचे। उन्होंने स्थल का बारीकी से निरीक्षण कर प्रवेश, मुख्य मार्ग और पार्किंग व्यवस्था का जायजा लिया। उन्होंने अधिकारियों से उत्सव में शामिल होने वाले नागरिकों की संभावित संख्या, स्टॉल आवंटन, सांस्कृतिक कार्यक्रमों के मंच और कलाकारों के ठहरने की व्यवस्था के बारे में विस्तृत चर्चा की। उन्होंने कहा कि आदि उत्सव जनजातीय कला, संस्कृति, व्यंजन और परंपराओं को मंच देने का बड़ा अवसर है। इस दौरान संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

Related posts

रेवा इंडिया न्यूज़ मुख्य समाचार मंडला 5 नवम्बर 2023

Reva India News

प्रभारी मंत्री श्री सिंह लेंगे बैठक

Reva India News

आईटीआई में प्रवेश हेतु सीएलसी राउंड प्रारंभ

Reva India News

Leave a Comment