Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

डॉ. भीमराव अंबेडकर जयंती पर समरसता पर्व का आयोजन

मंडला, 20 अप्रैल 2026

रानी दुर्गावती शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, मंडला में डॉ. भीमराव अंबेडकर की 135वीं जयंती के अवसर पर “समरसता पर्व” का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद, विकासखंड मंडला द्वारा किया गया, जिसमें मुख्यमंत्री सामुदायिक नेतृत्व क्षमता विकास पाठ्यक्रम का भी संचालन किया गया।

कार्यक्रम की शुरुआत अतिथियों द्वारा डॉ. अंबेडकर के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन के साथ की गई। इस अवसर पर विकासखंड समन्वयक श्री संतोष झारिया, वरिष्ठ समाजसेवी श्रीमती प्रिया धुर्वे एवं अन्य परामर्शदाता उपस्थित रहे।

विकासखंड समन्वयक श्री संतोष झारिया ने अपने संबोधन में कहा कि डॉ. अंबेडकर ने समाज को नई दिशा दी और उनके प्रयासों से ही आज देश में संविधान का संचालन संभव हो सका है। उन्होंने डॉ. अंबेडकर के प्रेरणादायक संदेश “शिक्षित बनो, संगठित रहो, संघर्ष करो” को जीवन में अपनाने की बात कही। डॉ. अंबेडकर ने न केवल संविधान दिया, बल्कि हर व्यक्ति को सम्मानपूर्वक जीवन जीने का अधिकार भी सुनिश्चित किया।

कार्यक्रम में श्रीमती प्रिया धुर्वे ने भी छात्र-छात्राओं को संबोधित करते हुए उनके विचारों को आत्मसात करने का संदेश दिया। इस दौरान समाजकार्य के स्नातक एवं स्नातकोत्तर विद्यार्थियों, राजकुमार, संतोष कछवाहा, सुरेखा, ग्यारसी, शिवम नंदा, पूनम राय, मिथलेश झारिया सहित परामर्शदाता श्री आशीष नामदेव, लालाराम चक्रवर्ती, रागिनी हरदहा एवं दीपा श्रीवास ने भी अपने विचार व्यक्त किए।

कार्यक्रम के अंत में उपस्थित विद्यार्थियों को पाठ्यक्रम की पुस्तकें वितरित की गईं तथा “जल गंगा संवर्धन अभियान” के अंतर्गत सभी को शपथ दिलाई गई। कार्यक्रम छात्र-छात्राओं की सक्रिय सहभागिता के साथ सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।

Related posts

केन्द्रीय इस्पात एवं ग्रामीण विकास राज्यमंत्री श्री कुलस्‍ते ने किया नलजल योजना का भूमिपूजन

Reva India News

स्टॉप डायरिया कैम्पेन के तहत सीएम राईज स्कूल माधोपुर में किया गया आयोजन

Reva India News

अधीक्षण अभियंता को सीएम हेल्पलाईन के निराकरण में 91.02 वेटेज स्कोर के लिए मिला प्रशस्ति पत्र

Reva India News

Leave a Comment