Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

समानता और संघर्ष का संदेश लेकर मनाई गई अंबेडकर जयंती

मंडला, 20 अप्रैल 2026

जिले के घुघरी स्थित उत्कृष्ट विद्यालय में 19 अप्रैल को डॉ. भीमराव अंबेडकर जयंती के अवसर पर समानता पर्व का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत डॉ. भीमराव अंबेडकर के चित्र पर पुष्पांजलि एवं दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुई।

कार्यक्रम में बीएसडब्ल्यू एवं एमएसडब्ल्यू के विद्यार्थियों ने डॉ. अंबेडकर के जीवन परिचय, उनके संघर्ष और समाज के लिए किए गए कार्यों पर अपने विचार व्यक्त किए। मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित अनुसूचित जनजाति के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष नीरज मरकाम ने अपने संबोधन में बाबा साहब के संदेश “शिक्षित बनो, संगठित रहो और संघर्ष करो” को जीवन में अपनाने पर जोर दिया।

Related posts

लोकसेवा केन्द्रों की समीक्षा बैठक 4 अप्रैल को होगी

Reva India News

भारतीय वायुसेना में अग्निवीर (वायु) की भर्ती हेतु आवेदन-पत्र आमंत्रित

Reva India News

विद्यार्थियों ने चित्रों और विचारों में रचा सपनों का भारत

Reva India News

Leave a Comment