Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

दिव्यांग बच्चों और वरिष्ठजनों के लिए 21 से 30 अप्रैल तक लगेंगे स्क्रीनिंग शिविर

मंडला, 20 अप्रैल 2026

सामाजिक न्याय एवं दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग द्वारा जिले में दिव्यांग बच्चों की पहचान, स्क्रीनिंग एवं प्रमाण पत्र जारी करने तथा एडीआईपी एवं वयोश्री योजना के तहत दिव्यांगजनों और वरिष्ठजनों को सहायक उपकरण व कृत्रिम अंग उपलब्ध कराने के लिए 21 अप्रैल से 30 अप्रैल तक सभी जनपदों में परीक्षण शिविर आयोजित किए जाएंगे।

शिविर 21 अप्रैल को घुघरी, 22 को बिछिया, 23 को मवई, 24 को नैनपुर, 25 को बीजाडांडी, 27 को नारायणगंज, 28 को मोहगांव, 29 को निवास और 30 अप्रैल को मंडला में लगेंगे। कलेक्टर श्री राहुल नामदेव धोटे ने सभी संबंधित विभागों को ग्राम-वार्ड क्लस्टर आधारित कवरेज सुनिश्चित कर शिविरों का सफल आयोजन करने के निर्देश दिए हैं, ताकि कोई भी पात्र व्यक्ति लाभ से वंचित न रहे।

Related posts

किल कोरोना अभियान के तहत् बैगा परिवारों का किया गया कोरोना सर्वे

Reva India News

23 सितम्बर को घुघरी में रक्तदान शिविर का आयोजन  

Reva India News

एसडीएम मण्डला ने किया बाढ़ प्रभावित ग्रामों में आश्रय स्थलों का निरीक्षण

Reva India News

Leave a Comment