Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

एसडीएम मण्डला ने किया बाढ़ प्रभावित ग्रामों में आश्रय स्थलों का निरीक्षण

मंडला 8 जुलाई 2025

कलेक्टर श्री सोमेश मिश्रा के निर्देश पर जिले में सभी राजस्व अधिकारियों द्वारा बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का निरीक्षण किया गया है। इसी क्रम में एसडीएम मण्डला श्रीमती सोनल सिडाम ने मण्डला जनपद पंचायत क्षेत्र के ग्राम पंचायत खड़देवरा एवं औघटखपरी में बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का दौरा किया। भ्रमण के दौरान उन्होंने बाढ़ प्रभावित परिवारों के लोगों से मुलाकात की। बाढ़ से प्रभावित लोगों को सुरक्षित आश्रय स्थलों पर रखा गया है। एसडीएम ने राहत शिविरों पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया और बाढ़ का पानी कम होने तक लोगों से सुरक्षित स्थानों पर ही रहने की समझाइश दी। इस अवसर पर एसडीओ श्री आदित्य पाण्डे, हल्का पटवारी, संबंधित पंचायत के सचिव, ग्राम रोजगार सहायक और कोटवार उपस्थित रहे।

Related posts

प्लास्टिक विहीन नर्मदा जयंती हो** आज जनसुनवाई मैं श्रीमती सरिता अग्निहोत्री पुनः किया आवेदन

Reva India News

मंत्री श्रीमती संपतिया उइके और कलेक्टर श्री सोमेश मिश्रा के साथ जनजातीय वेशभूषा में फोटो खिचवाकर छात्र-छात्राएं प्रसन्न हुए

Reva India News

सफलता की कहानी’ टिकरवारा के नागरिकों को मंडला और बम्हनी बंजर तक आवागमन की बेहतर सुविधा मिली  

Reva India News

Leave a Comment