Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

जल गंगा संवर्धन अभियान: जवैधा माल में पेयजल स्त्रोतों की सफाई, ग्रामीणों ने किया श्रमदान

मंडला, 21 अप्रैल 2026

मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद के मार्गदर्शन में नवांकुर संस्था आदिवासी जनकल्याण विकास संस्थान द्वारा जल गंगा संवर्धन अभियान के तहत ग्राम जवैधा माल में पेयजल स्त्रोतों की साफ-सफाई के लिए विशेष अभियान चलाया गया। इस दौरान जल स्त्रोतों के आसपास जमा कचरा-गंदगी हटाकर स्वच्छ व सुरक्षित वातावरण सुनिश्चित किया गया।

अभियान में ग्राम विकास प्रस्फुटन समिति सदस्यों और स्कूली बच्चों ने उत्साह से भाग लिया। संस्था समन्वयक श्री आरूणी सिंगरोरे के मार्गदर्शन में सुरेन्द्र अहिरवार, शिव प्रसाद यादव, भुपेश यादव सहित ग्रामवासियों ने श्रमदान कर स्वच्छता का संदेश दिया। उपस्थितजनों को बताया गया कि स्वच्छ पेयजल स्रोत जनस्वास्थ्य के लिए जरूरी हैं और जल जनित रोगों की रोकथाम में मददगार होते हैं।

Related posts

जनसुनवाई में कलेक्टर ने सुनी 118 आवेदकों की समस्या

Reva India News

*सेमरखापा एकलव्य विद्यालय में नशा मुक्ति और ट्रैफिक जागरूकता कार्यक्रम: 400 छात्रों ने लिया भाग, हेल्पलाइन नंबर भी दिए गए

Reva India News

कलेक्टर को लगाया गया सशस्त्र सेना झंडा दिवस बैज वीर सैनिकों के सम्मान का संदेश

Reva India News

Leave a Comment