Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

कलेक्टर श्री धोटे ने की राजस्व कार्यों की समीक्षा लंबित प्रकरणों को समय-सीमा में निराकरण के दिए निर्देश

मंडला, 24 अप्रैल 2026

कलेक्टर श्री राहुल नामदेव धोटे ने गोलमेज कक्ष में राजस्व अधिकारियों की बैठक ली। बैठक में नामांतरण, सीमांकन, बंटवारा, लैंड बैंक, और राजस्व वसूली जैसे गंभीर विषयों पर विस्तार से समीक्षा की गई। समीक्षा बैठक में अपर कलेक्टर श्री राजेन्द्र कुमार सिंह, संयुक्त कलेक्टर श्री हुनेन्द्र घोरमारे, डिप्टी कलेक्टर श्रीमती क्षमा सराफ सहित समस्त एसडीएम और तहसीलदार उपस्थित रहे।

कलेक्टर श्री धोटे ने तहसीलवार समीक्षा करते हुए निर्देश दिए कि न्यायालयों में चल रहे प्रकरणों का निराकरण समय-सीमा में हो। तकनीकी समस्याओं को हल करने के लिए एसएलआर को तत्काल प्रयास करने के लिए निर्देशित किया। उन्होंने कहा कि आगामी 30 जून तक सीमांकन के सभी लंबित कार्यों को पूर्ण करने के निर्देश दिए गए हैं। साथ ही बंटवारा होने के तुरंत बाद राजस्व रिकॉर्ड दुरुस्त करने और 3 माह से अधिक पुराने प्रकरणों को शून्य करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। कलेक्टर श्री धोटे ने कहा कि जिले की सभी शासकीय भूमियों से शत-प्रतिशत अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।

जिले में राजस्व व्यवस्था को सुदृढ़ करने के लिए कलेक्टर श्री धोटे ने अपर कलेक्टर को जिले का विस्तृत लैंड बैंक तैयार करने की जिम्मेदारी सौंपी गई है। पुराने भू-अभिलेखों के डिजिटलाइजेशन और स्कैनिंग कार्य में तेजी लाते हुए आगामी 5 दिनों के भीतर स्कैनिंग कार्य पूर्ण करें।

कलेक्टर श्री धोटे ने आगामी 15 दिनों में फॉर्मर आईडी के कार्य में 65 प्रतिशत प्रगति लाने का लक्ष्य रखा है। उन्होंने कहा कि सभी पटवारी अनिवार्य रूप से फील्ड में रहकर ग्राम पंचायतों के समन्वय से इस कार्य को पूर्ण करें। उन्होंने शिकायतों के निराकरण में जिले को ए ग्रेड दिलाने के लिए अधिकारियों को मुस्तैदी से कार्य करने को कहा गया है, विशेषकर 50 दिनों से अधिक समय से लंबित शिकायतों को प्राथमिकता पर रखने के निर्देश दिए गए हैं।

भीषण गर्मी को देखते हुए कलेक्टर श्री धोटे ने अनुविभागीय स्तर पर पेयजल की उपलब्धता की समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों को पेयजल आपूर्ति सुनिश्चित करने और क्षेत्र में निरंतर सक्रिय रहने के कड़े निर्देश दिए। बैठक में मैनेजमेंट मैक एड्रेस और आर.बी.सी. 6-4 के प्रकरणों पर भी आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए गए।

Related posts

बच्चा चोर की अफवाह फैलाकर नाबालिक से मारपीट करने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार

Reva India News

आर्थिक सहायता स्वीकृत  

Reva India News

कर्तव्यनिष्ठ आंगनवाड़ी कार्यकर्ता का कोरोना से निधन विभाग ने आश्रित को 24 घंटे में जारी किया अनुकंपा नियुक्ति आदेश

Reva India News

Leave a Comment