Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

ग्रीन हब सेंट्रल इंडिया फेलोशिप 2026-27

मंडला, 24 अप्रैल 2026

पर्यावरण संरक्षण और सामाजिक बदलाव के क्षेत्र में काम करने के इच्छुक युवाओं के लिए एक सुनहरा अवसर सामने आया है। ग्रीन हब सेंट्रल इंडिया द्वारा वर्ष 2026-27 के लिए 10 माह की आवासीय फेलोशिप के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। यह कार्यक्रम भोपाल में आयोजित किया जाएगा, जिसमें आदिवासी एवं ग्रामीण युवाओं को वीडियो और स्टोरीटेलिंग के माध्यम से सशक्त बनाया जाएगा।

फेलोशिप का उद्देश्य युवाओं को पर्यावरण संरक्षण, वन्यजीव सुरक्षा, सतत कृषि, आजीविका और सामुदायिक विकास के क्षेत्र में प्रशिक्षित करना है। इस दौरान प्रतिभागियों को वीडियो एवं फोटो डॉक्यूमेंटेशन, फिल्म निर्माण और कहानी कहने की तकनीकों का व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया जाएगा। साथ ही 8 माह की इंटर्नशिप के दौरान चयनित फेलो को प्रति माह 5 हजार रूपए तक का स्टाइपेंड भी प्रदान किया जाएगा। यह फेलोशिप मध्यप्रदेश, झारखंड, छत्तीसगढ़, महाराष्ट्र, ओडिशा, राजस्थान, गुजरात और पश्चिम बंगाल के ग्रामीण एवं आदिवासी युवाओं के लिए विशेष रूप से तैयार की गई है।

 

पात्रता शर्तें

 

आवेदक की आयु 18 से 35 वर्ष के बीच होनी चाहिए (विशेष परिस्थितियों में छूट संभव)। न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता कक्षा 12वी उत्तीर्ण रखी गई है। साथ ही उम्मीदवार में स्थानीय भाषा में संवाद क्षमता, पर्यावरण एवं जैव विविधता के प्रति रुचि तथा 10 माह के प्रशिक्षण के लिए प्रतिबद्धता आवश्यक है।

 

चयन प्रक्रिया

 

आवेदन की अंतिम तिथि 31 मई निर्धारित की गई है। इसके बाद फोन इंटरव्यू, आमने-सामने साक्षात्कार और जून के तीसरे सप्ताह तक अंतिम चयन की घोषणा की जाएगी। चयनित अभ्यर्थियों की जॉइनिंग जुलाई के दूसरे सप्ताह में होगी।

 

महत्वपूर्ण निर्देश

 

आवेदन में दो रेफरी का विवरण देना अनिवार्य है। वंचित एवं आर्थिक रूप से कमजोर वर्गों को प्राथमिकता दी जाएगी तथा महिलाओं और पुरुषों को समान अवसर प्रदान किए जाएंगे। इच्छुक अभ्यर्थी अपना आवेदन ईमेल applications.ghci@gmail.com,  mailto:applications.ghci@gmail.com पर भेज सकते हैं या व्हाट्सएप नंबर $91-95222 81289 पर संपर्क कर सकते हैं। संपर्क समय सुबह 10 बजे से शाम 6 बजे तक निर्धारित है।

Related posts

बाढ़ नियंत्रण कक्ष 24 घंटे कार्य करें, बांधों के गेट खुलने पर ग्रामीणों को करें सूचित: मुख्यमंत्री डॉ. यादव पुल-पुलियों और रपटों पर बहाव तेज हो तो आवागमन न किया जाए वीडियो कॉन्फेंसिंग में मुख्यमंत्री ने दिए निर्देश

Reva India News

रोजगार केम्पस प्लेसमेंट ड्राईव का आयोजन 26 जुलाई को

Reva India News

सिकल सेल डिजीज के मरीजों के लिए दिव्यांगता प्रमाण पत्र बनाने कैम्प आयोजित

Reva India News

Leave a Comment