Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

सेमरखापा आश्रम का निरीक्षण, सुधार एवं शैक्षणिक गुणवत्ता बढ़ाने के निर्देश

मंडला, 25 अप्रैल 2026

विकासखंड मंडला के अंतर्गत राजा शंकर शाह, रघुनाथ शाह शासकीय बैगा बालक आश्रम सेमरखापा का क्षेत्रीय संयोजक जनजातीय कार्यविभाग श्री विष्णु सिंगौर ने निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान आश्रम की व्यवस्थाओं का जायजा लेते हुए खिड़कियों की मरम्मत कराने एवं मच्छर जाली लगवाने के निर्देश दिए गए, ताकि विद्यार्थियों को सुरक्षित एवं बेहतर वातावरण मिल सके।

निरीक्षण के दौरान यह भी पाया गया कि आश्रम में 16 सीटें रिक्त हैं। इन सीटों के विरुद्ध प्राप्त आवेदनों पर शीघ्र प्रवेश प्रक्रिया पूर्ण कर विद्यार्थियों को विभागीय पोर्टल पर ऑनबोर्ड करने के निर्देश दिए गए।

साथ ही, जिन विद्यार्थियों का शैक्षणिक स्तर कमजोर है, उन्हें चिन्हित कर “विशेष निदानात्मक” शिक्षण विधियों को अपनाने के निर्देश दिए गए, जिससे उनकी शैक्षणिक प्रगति सुनिश्चित की जा सके।

Related posts

7 दिसंबर को 9 पंचायतों में लगेंगे ’आरोग्यम मंडला’ जन स्वास्थ्य शिविर

Reva India News

ग्रामोदय से अभ्युदय अभियान कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव सरकार के सफलतम 2 वर्ष पूर्ण होने पर अभ्युदय अभियान प्रदेश में 26 जनवरी तक ग्रामोदय से अभ्युदय अभियान

Reva India News

जिले में आज 1 कोरोना केस मिला

Reva India News

Leave a Comment