Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

7 दिसंबर को 9 पंचायतों में लगेंगे ’आरोग्यम मंडला’ जन स्वास्थ्य शिविर

मंडला 6 दिसंबर 2024

कलेक्टर श्री सोमेश मिश्रा के निर्देशन में 7 दिसंबर 2024 दिन शनिवार को 9 ग्राम पंचायतों में ’आरोग्यम मण्डला’ जन स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया जा रहा है। शिविर में आमजन को ग्राम पंचायत स्तर पर ही प्राथमिक स्वास्थ्य सेवा उपलब्ध कराया जाएगा। प्राप्त जानकारी के अनुसार 7 दिसंबर को 4 विकासखंडों के चिन्हित ग्राम पंचायतों में आरोग्यम मंडला जन स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया जाएगा। विकासखंड मंडला में ग्राम पंचायत बरगवां, खारी और पौंड़ी महाराजपुर में शिविर लगाए जाएंगे। विकासखंड बिछिया में ग्राम पंचायत घोंट, नरेनीमाल और अंजनिया, विकासखंड घुघरी में ग्राम पंचायत डुंडादेई, विकासखंड मवई में ग्राम पंचायत घोंटा और पिपरी रैयत में शिविर लगाए जाएंगे।

Related posts

रेवा इडिया न्यूज़ मुख्य समाचार मंडला 6 दिसम्बर 2022

Reva India News

नमामि नर्मदा सेवा अभियान आज से आज प्रातः 7:30 बजे से रपटा घाट में किया जाएगा श्रमदान

Reva India News

स्वामी विवेकानंद जिला स्तरीय ओपन फुटबॉल लीग का फइनल आज पुलिस लाइन बॉयज और नर्मदा स्पोर्ट्स क्लब के बीच होगा फाइनल

Reva India News

Leave a Comment