Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

ग्रामोदय से अभ्युदय अभियान कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव सरकार के सफलतम 2 वर्ष पूर्ण होने पर अभ्युदय अभियान प्रदेश में 26 जनवरी तक ग्रामोदय से अभ्युदय अभियान

मंडला, 14 जनवरी 2026

शासकीय रानी दुर्गावती स्नातकोत्तर महाविद्यालय मंडला में म.प्र. जन अभियान परिषद द्वारा कार्यक्रम आयोजित कर ग्रामोदय से अभ्युदय मध्यप्रदेश अभियान का शुभारंभ किया गया। यह अभियान 12 से 26 जनवरी 2026 तक ग्राम विकास पखवाड़ा के रूप में संचालित होगा। जिला स्तर पर 12 जनवरी से 14 जनवरी, विकासखंड स्तर 14 जनवरी से 18 जनवरी तक और सेक्टर, ग्राम स्तर 14 जनवरी से 26 जनवरी 2026 तक किया जायेगा।

ग्राम स्तर पर चौपाल, रैली, सामूहिक श्रमदान एवं परिवार संपर्क जैसी गतिविधियाँ आयोजित की जाएंगी। अभियान के माध्यम से पर्यावरण एवं जल संरक्षण, स्वदेशी व स्वावलंबन, जैविक कृषि एवं गौ-संरक्षण, गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, संस्कार युक्त समाज तथा स्वस्थ और नशामुक्त जीवन शैली को प्रोत्साहन दिया जाएगा।

इस अवसर पर नगर पालिका परिषद् अध्यक्ष श्री विनोद कछवाहा, अपर कलेक्टर श्री राजेंद्र कुमार सिंह, प्राचार्य कन्या महाविद्यालय डॉ. श्री शरद नारायण खरे, आचार्य श्री भीमदेव नैष्टिक ब्रम्हचारी काशी विश्वनाथ वैदिक गुरुकुल, प्रजापिता ब्रम्हकुमारी श्रीमती ममता दीदी, श्री करन यादव सामाजिक कार्यकर्ता सहित संबंधित उपस्थित रहे।

Related posts

सीईओ जिला पंचायत ने किया कंटूर ट्रेंच का अवलोकन

Reva India News

युवा-संगम रोजगार मेला 16 जून को नगरपालिका मंडला में निजी कम्पनियाँ देंगी रोजगार के अवसर

Reva India News

अपर कलेक्टर ने देर रात तक किया डिजिटाइजेशन कार्य का निरीक्षण

Reva India News

Leave a Comment