Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

ऑपरेशन मुस्कान के तहत मंडला पुलिस की बड़ी सफलता 41 बालक/बालिकाओं को सकुशल दस्तयाब कर परिजनों से मिलाया

मंडला, 27 अप्रैल 2026

पुलिस मुख्यालय मध्यप्रदेश भोपाल के निर्देशन एवं पुलिस अधीक्षक मंडला श्री रजत सकलेचा के मार्गदर्शन में जिले में 1 अप्रैल से 30 अप्रैल तक संचालित “ऑपरेशन मुस्कान” अभियान के तहत मंडला पुलिस को उल्लेखनीय सफलता प्राप्त हुई है। अभियान के दौरान कुल 41 गुमशुदा बालक/बालिकाओं को दस्तयाब कर सुरक्षित उनके परिजनों के सुपुर्द किया गया।

अभियान का उद्देश्य लापता बच्चों की तलाश, बाल तस्करी पर रोक तथा उन्हें सुरक्षित घर तक पहुंचाना है। इस अभियान के प्रभावी संचालन के लिए अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मंडला श्री शिव कुमार वर्मा को नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया, जिन्होंने सभी थाना एवं चौकी प्रभारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान करते हुए अभियान की सतत मॉनिटरिंग सुनिश्चित की।

मंडला पुलिस की टीमों ने सघन सर्चिंग अभियान चलाते हुए परिजनों, मित्रों एवं परिचितों से पूछताछ कर संभावित स्थानों का विश्लेषण किया। साथ ही तकनीकी सहायता के माध्यम से लोकेशन ट्रैकिंग एवं बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन और बाजारों में लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज का बारीकी से परीक्षण किया गया।

अभियान के दौरान 2 बालक एवं 39 बालिकाओं सहित कुल 41 बच्चों को दस्तयाब किया गया। इस सफलता में कोतवाली, बम्हनी, बिछिया, घुघरी, बीजाडांडी, नैनपुर एवं मोहगांव थाना क्षेत्रों की महत्वपूर्ण भूमिका रही, जबकि मोतीनाला एवं बीजाडांडी थानों ने शत-प्रतिशत सफलता अर्जित की।

मंडला पुलिस ने अंतरजिला एवं अंतर्राज्यीय समन्वय स्थापित करते हुए मध्यप्रदेश के जबलपुर, भोपाल, डिंडोरी, धार सहित महाराष्ट्र, गुजरात, हरियाणा, बिहार, केरल एवं कर्नाटक से भी बच्चों को सकुशल दस्तयाब किया। पुलिस ने आमजन से अपील की है कि किसी भी गुमशुदा बालक/बालिका के संबंध में जानकारी मिलने पर तत्काल नजदीकी थाना, पुलिस कंट्रोल रूम या डायल-112 पर सूचना दें, ताकि त्वरित कार्रवाई कर बच्चों को सुरक्षित उनके परिवार तक पहुंचाया जा सके।

Related posts

कोविड मरीजों के समुचित इलाज की व्यवस्था कराएँ – हर्षिका सिंह कलेक्टर ने बैठक में दिए निर्देश

Reva India News

कलेक्टर श्री सोमेश मिश्रा ने पोषण आहार संयत्र केन्द्र रसैयादौना का निरीक्षण किया

Reva India News

तीसरी लहर से जीतने सम्मिलित प्रयास जरूरी – श्री शिवराज सिंह चौहान मुख्यमंत्री ने की क्राईसिस मैनेजमेंट समिति के सदस्यों से चर्चा

Reva India News

Leave a Comment