Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

जनगणना 2027: जिले में स्व-गणना अभियान शुरू, नागरिकों से ऑनलाइन जानकारी भरने की अपील

मंडला, 28 अप्रैल 2026

जिला जनगणना अधिकारी एवं डिप्टी कलेक्टर श्रीमति क्षमा सराफ ने जनगणना 2027 के अंतर्गत स्व-गणना (Self Enumeration) अभियान की शुरुआत करते हुए स्वयं ऑनलाइन गणना पत्रक भरकर नागरिकों से इसमें सक्रिय भागीदारी की अपील की है। उन्होंने बताया कि 15 अप्रैल से 30 अप्रैल तक नागरिक https://censusindia.gov.in के माध्यम से घर बैठे मात्र दो मिनट में अपनी जानकारी ऑनलाइन दर्ज कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि स्व-गणना के अंतर्गत आसान प्रश्नों का उत्तर देकर फॉर्म भरा जा सकता है, जिससे 1 मई से 31 मई तक होने वाली घर-घर जनगणना प्रक्रिया अधिक सरल एवं त्वरित हो सकेगी। प्रशासन ने नागरिकों से अपील की है कि वे सही जानकारी समय पर भरकर जनगणना कार्य में सहयोग करें, ताकि शासन द्वारा बेहतर योजनाओं का निर्माण किया जा सके।

Related posts

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव करेंगे डायल 112 का फ्लैग ऑफ

Reva India News

नशामुक्ति जागरूकता अभियान के अंतर्गत छात्र-छात्राओं द्वारा दी गई विविध प्रस्तुतियाँ

Reva India News

जिले में अब तक 987.1 मिमी. औसत वर्षा दर्ज  

Reva India News

Leave a Comment