Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

हेलमेट नहीं तो कार्रवाई तय मंडला पुलिस का विशेष अभियान जारी

मंडला, 28 अप्रैल 2026

पुलिस मुख्यालय, मध्यप्रदेश भोपाल के निर्देशानुसार एवं पुलिस अधीक्षक मंडला श्री रजत सकलेचा के मार्गदर्शन में जिले में सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने के उद्देश्य से 10 मई तक विशेष हेलमेट अनिवार्यता अभियान संचालित किया जा रहा है। अभियान का उद्देश्य दोपहिया वाहन चालकों में हेलमेट उपयोग को बढ़ावा देना एवं दुर्घटनाओं में होने वाली जनहानि को कम करना है।

वर्ष 2025 में मध्यप्रदेश में बिना हेलमेट दुर्घटनाओं में 6793 लोगों की मृत्यु हुई। वहीं मंडला जिले में वर्ष 2025 में 119 लोगों की मृत्यु बगैर हेलमेट वाहन चलाते हुए दुर्घटना होने से हुई थी। यह दर्शाता है कि हेलमेट न पहनना सीधे जीवन को जोखिम में डालता है। इस परिदृश्य को दृष्टिगत रखते हुए जनवरी और फरवरी में विशेष अभियान चलाते हुए जागरूकता पर फोकस किया गया था और चालानी कार्यवाही न्यूनतम की गई थी जिसके अपेक्षित परिणाम भी आए थे और अधिकांश व्यक्तियों ने हेलमेट पहनना प्रारंभ किया था।

वर्तमान में पुनः राज्यव्यापी अभियान के अंतर्गत मंडला पुलिस द्वारा सख्त प्रवर्तन एवं जागरूकता दोनों स्तरों पर कार्यवाही की जा रही है। दो दिवस की कार्रवाई में कुल 434 चालान किया गया तथा 18 प्रकरण लाइसेंस निलंबन के लिए परिवहन विभाग को भेजे गए हैं।

Related posts

जिला जेल मण्डला में किया गया वृक्षारोपण

Reva India News

जीवन में परीक्षाएं हमेशा होती हैं, इससे घबराना नहीं चाहिए – कलेक्टर इस समय रिवीजन पर ज्यादा फोकस करें – एसपी योजना भवन में परीक्षा पे चर्चा कार्यक्रम आयोजित

Reva India News

लेखा प्रशिक्षण परीक्षा फॉर्म 19 सितंबर तक जमा किए जाएंगे

Reva India News

Leave a Comment