Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

अवैध रेत परिवहन पर कार्रवाई, ट्रैक्टर-ट्रॉली जब्त

मंडला, 28 अप्रैल 2026

जिले में खनिजों के अवैध उत्खनन, परिवहन एवं भंडारण पर प्रभावी रोकथाम के लिए प्रशासन द्वारा लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में प्राप्त शिकायत के आधार पर कलेक्टर श्री राहुल नामदेव धोटे के निर्देशानुसार खनिज विभाग मंडला ने ग्राम डिंगराघाट, तहसील बिछिया क्षेत्र में अवैध रेत परिवहन करते हुए एक ट्रैक्टर-ट्रॉली को जब्त किया है।

सोमवार को वाहन क्रमांक एमपी 51 एए 8286 को अंजनिया क्षेत्र अंतर्गत खनिज विभाग की टीम द्वारा पकड़ा गया। कार्रवाई के दौरान वाहन में रेत का अवैध परिवहन किया जा रहा था। जब्त वाहन को शासकीय अभिरक्षा में लेते हुए संबंधित चौकी प्रभारी, चौकी अंजनिया की सुपुर्दगी में रखा गया है। वाहन के विरुद्ध मध्यप्रदेश खनिज (अवैध खनन, परिवहन तथा भंडारण का निवारण) नियम 2022 के तहत प्रकरण दर्ज कर आगे की कार्रवाई हेतु कलेक्टर न्यायालय में प्रस्तुत किया जा रहा है।

Related posts

उत्कृष्ट विद्यालयों में जेईई, नीट रिफ्रेशर कोचिंग का पंजीयन 18 अप्रैल से

Reva India News

आत्मनिर्भर गांव की दिशा में कदम आत्मा गवर्निंग बोर्ड की बैठक में कृषि नवाचारों पर जोर उन्नत खेती, मल्टी लेयर कृषि और किसानों की आय बढ़ाने पर हुई विस्तृत चर्चा

Reva India News

जगन्नाथ उत्कृष्ट विद्यालय की प्रबंधन समिति की बैठक संपन्न

Reva India News

Leave a Comment