Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

उत्कृष्ट विद्यालय मंडला में मेधावी विद्यार्थियों का सम्मान

मंडला, 30 अप्रैल 2026

शासकीय जगन्नाथ उत्कृष्ट विद्यालय मंडला में ‘प्रतिभा सम्मान समारोह’ का भव्य आयोजन किया गया, जिसमें बोर्ड परीक्षाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता नगर पालिका परिषद मंडला के अध्यक्ष श्री विनोद कछवाहा ने की, जबकि मुख्य अतिथि के रूप में पालक-शिक्षक संघ के अध्यक्ष श्री अनिल श्रीवास्तव उपस्थित रहे।

 

कार्यक्रम की शुरुआत में विद्यालय की प्राचार्य श्रीमती कल्पना नामदेव ने वार्षिक प्रतिवेदन प्रस्तुत करते हुए बताया कि इस वर्ष विद्यालय का परीक्षा परिणाम ऐतिहासिक रहा। कक्षा 10वीं में कुल 218 विद्यार्थियों में से 31 ने 90 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त किए, जबकि 201 विद्यार्थियों ने प्रथम श्रेणी में सफलता हासिल की। वहीं कक्षा 12वीं में 253 विद्यार्थियों में से 10 ने 90 प्रतिशत से अधिक अंक अर्जित किए तथा 236 विद्यार्थी प्रथम श्रेणी में उत्तीर्ण हुए। विशेष रूप से 130 विद्यार्थियों का चयन मुख्यमंत्री लैपटॉप योजना के लिए हुआ।

इस अवसर पर नगर पालिका अध्यक्ष श्री कछवाहा ने विद्यार्थियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की और कहा कि उनकी मेहनत जिले को नई पहचान दिलाएगी। समारोह के दौरान मेधावी विद्यार्थियों को प्रशस्ति पत्र एवं पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम में जवाहर नवोदय विद्यालय पदमी की ओर से ‘विज्ञान ज्योति’ कार्यक्रम के तहत 12वीं उत्तीर्ण विद्यार्थियों को नीट, जेईई एवं सीयूईटी जैसी प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए मेरिट के आधार पर पुस्तकें वितरित की गईं। अंत में बोर्ड परीक्षा प्रभारी बी.के. चौरसिया ने आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम में विद्यालय के शिक्षक, अभिभावक एवं विद्यार्थी उपस्थित रहे, जिन्होंने तालियों की गड़गड़ाहट के साथ मेधावी छात्रों का उत्साहवर्धन किया।

Related posts

कोरोना संक्रमण के रोकथाम एवं बचाव हेतु नवीन दिशा-निर्देश जारी

Reva India News

रिटर्निंग ऑफिसर एवं सहायक रिटर्निंग ऑफिसर नियुक्‍त

Reva India News

रेवा इंडिया न्यूज मुख्य समाचार मंडला 24 मई 2024

Reva India News

Leave a Comment