Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

विकासखंड स्तरीय प्रतिभा सम्मान समारोह सम्पन्न, छात्राओं ने किया उत्कृष्ट प्रदर्शन

मंडला, 1 मई 2026

विकासखंड शिक्षा अधिकारी मोहगांव के नेतृत्व में विकासखंड स्तरीय प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में जनजातीय कार्य विभाग अंतर्गत संचालित रानी दुर्गावती शासकीय कन्या आश्रम सालीवाड़ा, विकासखंड मोहगांव की छात्राओं ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए विकासखंड स्तरीय प्रवीण सूची में कक्षा 5वीं में प्रथम एवं तृतीय स्थान प्राप्त किया।

समारोह के दौरान क्षेत्रीय विधायक ने प्रतिभावान छात्राओं को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया एवं उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। कार्यक्रम में शिक्षा विभाग के अधिकारी, शिक्षक एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

Related posts

परिवहन में अटका भुगतान, सर्वेयर भी कर रहे परेशान सर्वेयर लौटा रहे गोदामो से धान से भरे ट्रक, उपज बेचने किसानों को करना पड़ रहा इंतजार

Reva India News

आनंद उत्सव में मंडला प्रीमियर लीग क्रिकेट स्पर्धा का आयोजन

Reva India News

आयुष विभाग द्वारा आयोजित शिविर में 1240 हितग्राहियों को लाभान्वित किया गया

Reva India News

Leave a Comment