Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

कृषकों को उपार्जन केन्द्र पर मिलनी चाहिए सभी सुविधाएं- कलेक्टर महाकौशल विपणन सहकारी समिति लालीपुर का औचक निरीक्षण, केंद्र सुबह 8 से रात्रि 8 बजे तक खोलने के निर्देश

मंडला, 6 मई 2026

कलेक्टर श्री राहुल नामदेव धोटे ने बुधवार को महाकौशल विपणन सहकारी समिति  लालीपुर का औचक निरीक्षण किया। केंद्र में छाया की पर्याप्त व्यवस्था नहीं होने पर कलेक्टर ने नाराजगी व्यक्त की। उन्होंने केंद्र पर फसल विक्रय के लिए आये कृषकों से चर्चा कर केन्द्र में उपलब्ध सुविधाओं के संबंध में फीडबैक लिया। किसानों ने केन्द्र सुबह के समय पर जल्दी खोलने और दोपहर में तुलाई नहीं होने की बात बताई।

कलेक्टर श्री धोटे ने मौके पर ही समिति प्रबंधक और जेएसओ को निर्देशित किया कि केन्द्र सुबह 8 बजे प्रतिदिन खोलना सुनिश्चित करें, रात्रि 8 बजे तक फसल की तुलाई करवाएं। यदि आवश्यक हो तो केन्द्र को रात्रि में 8 के बाद भी खुला रखकर किसानों की फसल का तौल करें। उन्होंने कहा कि शासन की मंशा है कि किसानों को कोई भी दिक्कत नहीं होनी चाहिए। कलेक्टर श्री धोटे ने जेएसओ को निर्देश दिये कि केन्द्र में पर्याप्त छाया के साथ शीतल जल और छाछ की व्यवस्था सुनिश्चित कराएं। इस दौरान सहायक कलेक्टर श्री शैलेन्द्र चौधरी, तहसीलदार नारायणगंज श्री हरिसिंह धुर्वे, जेएसओ नारायणगंज, समिति प्रबंधक सहित गोदाम स्टाफ के साथ फसल विक्रय के लिए आये किसान मौजूद रहे।

Related posts

लोक सेवा एवं सुशासन के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले 25 को होंगे सम्मानित

Reva India News

16 हजार 800 रुपये की अवैध मदिरा जब्त

Reva India News

मुख्यमंत्री जनकल्याण योजना के 302 हितग्राहियों को सिंगल क्लिक से राशि अंतरित की गई

Reva India News

Leave a Comment