Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

दिव्यांग विद्यार्थियों का शैक्षणिक भ्रमण संपन्न, कान्हा में सीखी जैव विविधता की बारीकियाँ

मंडला, 5 मई 2026

जिले के दिव्यांग विद्यार्थियों के लिए आयोजित विशेष शैक्षणिक भ्रमण कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। 23 अप्रैल से 25 अप्रैल तक आयोजित इस भ्रमण में उमावि विद्यालयों के लगभग 70 दिव्यांग विद्यार्थियों ने सहभागिता की। कार्यक्रम का आयोजन समग्र शिक्षा अभियान मंडला द्वारा किया गया, जिसमें विद्यार्थियों को प्रकृति और पर्यावरण के प्रति जागरूक बनाने पर विशेष जोर दिया गया।

जिला शिक्षा अधिकारी श्रीमती मुन्नी वरकड़े के मार्गदर्शन में आयोजित इस कार्यक्रम में एपीसी श्री मुकेश पांडे, पर्यावरण शिक्षा प्रभारी श्री अखिलेश उपाध्याय तथा पर्यावरणविद् श्री राजेश ठाकुर का महत्वपूर्ण सहयोग रहा। भ्रमण के दौरान विद्यार्थियों ने कान्हा नेशनल पार्क की समृद्ध जैव विविधता का प्रत्यक्ष अनुभव प्राप्त किया।

फील्ड डायरेक्टर श्री रवि चंद्रमणि त्रिपाठी एवं डिप्टी डायरेक्टर के सहयोग से विद्यार्थियों के लिए सेंटर खटिया में कार्यशाला आयोजित की गई, जहां पार्क के विशेषज्ञों ने दुर्लभ वन्य जीवों, औषधीय पौधों तथा पारिस्थितिकी तंत्र की विस्तृत जानकारी दी। ऑडियो-वीडियो सत्रों के माध्यम से विद्यार्थियों को वन्यजीव गणना पद्धति, कान्हा का इतिहास एवं प्रबंधन प्रणाली से भी अवगत कराया गया।

Related posts

जिला स्तरीय संयुक्त परामर्शदात्री समिति की बैठक आयोजित  

Reva India News

विश्व ध्यान दिवस के उपलक्ष्य में मंडला पुलिस एवं हार्टफुलनेस संस्था द्वारा तीन दिवसीय ध्यान शिविर का शुभारंभ

Reva India News

शांति समिति की बैठक संपन्न

Reva India News

Leave a Comment