Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

खादी एवं ग्रामोद्योग बोर्ड देगा युवाओं को निःशुल्क प्रशिक्षण, 12 जून तक कर सकेंगे आवेदन

मंडला, 18 मई 2026

मध्यप्रदेश खादी तथा ग्रामोद्योग बोर्ड भोपाल द्वारा संचालित कौशल विकास प्रशिक्षण योजना अंतर्गत वर्ष 2026-27 के लिए जिले में स्वरोजगार को बढ़ावा देने के लिए 30 प्रशिक्षणार्थियों का चयन किया जाएगा। प्रशिक्षण का उद्देश्य युवाओं को विभिन्न रोजगारमूलक व्यवसायों में दक्ष बनाकर आत्मनिर्भर बनाना है।

प्रशिक्षण जिला स्तर पर आयोजित किया जाएगा, जिसमें फैशन डिजाइनिंग, बेसिक सिलाई गारमेंट, लेदर गुड्स, बेकरी एवं फूड प्रोसेसिंग, कम्प्यूटर हार्डवेयर रिपेयरिंग, कम्प्यूटर अकाउंट विषय, टीवी-घरेलू उपकरण मरम्मत, इलेक्ट्रिशियन, प्लंबर, राजमिस्त्री, दोना-पत्तल, टू-व्हीलर, थ्री-व्हीलर मरम्मत, कम्प्यूटर ऑपरेटर, मोबाइल रिपेयरिंग, सीसीटीवी कैमरा इंस्टॉलेशन, मोटर वाइंडिंग, मेनुअल आर्टवर्क डिजाइन तथा अगरबत्ती निर्माण जैसे व्यवसायिक प्रशिक्षण शामिल हैं।

प्रशिक्षण प्राप्त करने के इच्छुक अभ्यर्थी 12 जून तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट http://mpkhadigramodyog.com/ पर किए जाएंगे। अधिक जानकारी के लिए इच्छुक अभ्यर्थी ग्रामोद्योग बोर्ड जिला पंचायत मंडला के मोबाइल नंबर 8959500194 पर संपर्क कर सकते हैं।

Related posts

किंगफिशर वॉटर पार्क का आज शुभारंभ

Reva India News

पटवारी पंचायत की मिलीभगत से हो रहा बच्चों के खेल मैदान पर अतिक्रमण शिकायत पहुंची कलेक्टर की जनसुनवाई

Reva India News

महाविद्यालय बम्हनी में आयोजित शिविर में 45 लर्निंग लाइसेंस बनाए गए  

Reva India News

Leave a Comment