Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

आदि उत्सव के अंतिम दिन लोक संस्कृति के रंग में रंगे मंत्री और सांसद लोक नृत्य दलों के साथ जमकर थिरके जनप्रतिनिधि

मंडला, 17 मई 2026

आदि उत्सव के दूसरे एवं अंतिम दिन आयोजन स्थल जनजातीय संस्कृति, परंपरा और लोक कला के रंगों से सराबोर नजर आया। कार्यक्रम के द्वितीय चरण में जिले सहित विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचे लोक कलाकारों ने पारंपरिक नृत्य एवं गीतों की मनमोहक प्रस्तुतियां देकर उपस्थित दर्शकों का मन मोह लिया। मांदर, ढोल और पारंपरिक वाद्ययंत्रों की गूंज के बीच पूरा परिसर उत्साह और उमंग से भर उठा।

सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के दौरान कैबिनेट मंत्री श्रीमती सम्पतिया उइके एवं सांसद श्री फग्गन सिंह कुलस्ते भी जनजातीय लोक संस्कृति के रंग में रंगे नजर आए। साथ ही इस अवसर पर गुजरात के जनजातीय मंत्री श्री नरेश भाई पटेल की भी विशेष मौजूदगी रही। जनप्रतिनिधियों ने लोक नृत्य दलों के साथ पारंपरिक धुनों पर कदमताल कर कलाकारों का उत्साहवर्धन किया। मंत्री और सांसद को अपने बीच पाकर कलाकारों एवं दर्शकों में भी विशेष उत्साह देखने को मिला। कार्यक्रम स्थल तालियों और जयघोष से गूंज उठा।

लोक कलाकारों ने पारंपरिक वेशभूषा में जनजातीय संस्कृति की विविध छटाओं को मंच पर प्रस्तुत किया। रंग-बिरंगे परिधानों और पारंपरिक आभूषणों से सुसज्जित कलाकारों की प्रस्तुतियों ने सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया। नृत्य के माध्यम से जनजातीय समाज की परंपराओं, प्रकृति से जुड़ाव, सामाजिक एकता और सांस्कृतिक विरासत को प्रभावशाली ढंग से दर्शाया गया।

कार्यक्रम के समापन अवसर पर उत्कृष्ट प्रस्तुति देने वाले लोक नृत्य दलों को मंच से सम्मानित किया गया। जनप्रतिनिधियों ने कलाकारों के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि उनकी प्रस्तुतियों ने आदि उत्सव को विशेष पहचान प्रदान की है। कलाकारों को सम्मान मिलने पर पूरे परिसर में उत्साह का माहौल देखने को मिला। इसके साथ ही आयोजन को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले विभिन्न विभागों के अधिकारियों एवं कर्मचारियों को भी मंच से सम्मानित कर बधाई दी गई। जनप्रतिनिधियों ने कहा कि सभी विभागों के आपसी समन्वय, बेहतर व्यवस्थाओं और टीम भावना के कारण आदि उत्सव का सफल एवं भव्य आयोजन संभव हो पाया है।

इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष श्री संजय कुशराम, जिला पंचायत सदस्य श्री शैलेश मिश्रा, श्री वेदप्रकाश कुलस्ते सहित अन्य जनप्रतिनिधि, सहायक आयुक्त जनजातीय कार्य विभाग श्रीमती वंदना गुप्ता और संबंधित अधिकारी कर्मचारी और दर्शक मौजूद रहे।

Related posts

जीवन रक्षा पुरस्कार वर्ष-2024 हेतु नामांकन एवं आवश्यक दस्तावेज जमा करने के निर्देश

Reva India News

लोगों को विवाह के पहले सिकल सेल एनीमिया आनुवांशिक कार्ड का मिलान करना चाहिए – राज्यपाल श्री पटेल सिकल सेल एनीमिया के उन्मूलन के लिए सक्रिय जनभागीदारी आवश्यक है – राज्यपाल श्री पटेल मंडला में परंपरागत चिकित्सा का स्वास्थ्य संवर्धन में योगदान एवं सिकल सेल एनीमिया प्रबंधन का एक दिवसीय कार्यशाला में हुए शामिल

Reva India News

जिला शिक्षा प्रशिक्षण संस्थान में कानूनी जागरूकता सप्ताह कार्यशाला संपन्न

Reva India News

Leave a Comment