Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

मंत्री श्रीमती संपतिया उइके और सांसद श्री फग्गन सिंह कुलस्ते ने चौगान मढ़िया पूजा-अर्चना की

मंडला, 15 मई 2026

केबिनेट मंत्री, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग श्रीमती संपतिया उइके और सांसद श्री फग्गन सिंह कुलस्ते ने शुक्रवार को प्राचीन देव मढ़िया चौगान में परंपरागत तरीके से पूजन-अर्चन किया। उन्होंने प्रदेश की जनता के लिए सुख-समृद्धि की कामना करते हुए आशीर्वाद लिया। मंत्री श्रीमती उइके एवं सांसद श्री कुलस्ते द्वारा कन्याओं का पूजन भी किया। ग्रामीणों द्वारा सांसद श्री कुलस्ते को पारंपरिक तरीके से साफा भी बांधा गया। इस अवसर पर कलेक्टर श्री राहुल नामदेव धोटे, पुलिस अधीक्षक श्री राजेश रघुवंशी, समाजसेवी श्री वेदप्रकाश कुलस्ते, चौगान मढ़िया समिति अध्यक्ष श्री श्रवण परते सहित अन्य पंडा-पुजारी मौजूद थे।

Related posts

बरौंची में आयोजित शिविर में 131 हितग्राहियों का पंजीयन किया गया

Reva India News

पारंपरिक खेल महोत्सव में लौटे बचपन के दिन पतंगबाजी से रस्साकसी तक खेल महोत्सव बना लोगों के आकर्षण का केंद्र

Reva India News

टास्क फोर्स की बैठक 1 अगस्त को

Reva India News

Leave a Comment