Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

आदि उत्सव में मेगा हेल्थ कैंप का केंद्रीय मंत्री जुएल ओरांव ने किया उद्घाटन सांसद श्री फग्गन सिंह कुलस्ते ने कराया अपना हेल्थ चेकअप

मंडला, 15 मई 2026

रामनगर में आयोजित ‘आदि उत्सव’ के अंतर्गत लगाए गए मेगा हेल्थ कैंप का शुभारंभ केंद्रीय जनजातीय कार्य मंत्री श्री जुएल ओरांव ने फीता काटकर किया। इस अवसर पर सांसद श्री फग्गन सिंह कुलस्ते, जिला पंचायत अध्यक्ष श्री संजय कुशराम, अमरवाड़ा विधायक श्री कमलेश शाह सहित अन्य जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों एवं बड़ी संख्या में आमजन की उपस्थिति रही। स्वास्थ्य शिविर में विभिन्न प्रकार की स्वास्थ्य जांच एवं उपचार संबंधी सुविधाएं उपलब्ध कराई गईं, जहां विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा लोगों का परीक्षण किया गया। उनके द्वारा यहां स्थित मंदिर में जाकर पूजा-अर्चना भी की गई।

कार्यक्रम के दौरान श्री सांसद फग्गन सिंह कुलस्ते ने भी मेगा हेल्थ कैंप में अपना स्वास्थ्य परीक्षण कराया तथा स्वास्थ्य सेवाओं की व्यवस्थाओं की जानकारी ली। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के शिविर दूरस्थ एवं ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों को स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। आदि उत्सव में पहुंचे लोग अपना स्वास्थ्य चेकअप जरूर कराएं।

इस अवसर पर केंद्रीय मंत्री श्री जुएल ओरांव एवं सांसद श्री कुलस्ते ने यहां विभिन्न विभागों द्वारा लगाई गई प्रदर्शनी का अवलोकन भी किया। प्रदर्शनी में जनजातीय संस्कृति, शासकीय योजनाओं, हस्तशिल्प, लोक कला, कृषि, स्वास्थ्य एवं आजीविका से जुड़े विविध स्टॉल आकर्षण का केंद्र रहे। अतिथियों ने प्रदर्शनी में विभागों द्वारा किए जा रहे कार्यों और योजनाओं की जानकारी प्राप्त की। उन्होंने यहां एनआरएलएम विभाग द्वारा लगाई गई प्रदर्शनी का अवलोकन किया एवं कोदो-कुटकी से बने व्यंजन भी चखे और इसकी सराहना की। यहां से मुख्य कार्यक्रम स्थल पहुंचने के दौरान जनजातीय नृतक दल द्वारा पारंपरिक वेशभूषा धारण कर ढोल-नगाड़े बजाकर पहुंचाया गया।

Related posts

सीवरेज लाइन का कार्य शीघ्रता से पूर्ण करें – सोमेश मिश्रा कलेक्टर ने की सीवरेज कार्य की प्रगति की समीक्षा  

Reva India News

राष्ट्रीय कुष्ठ उन्मूलन कार्यक्रम के तहत 30 जनवरी से ’’स्पर्श कुष्ठ जागरूकता अभियान’’

Reva India News

हृदय रोग का सफल इलाज, निधि ने कहा प्रधानमंत्री जी को धन्यवाद

Reva India News

Leave a Comment