Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

जल गंगा संवर्धन अभियान: सर्रा पिपरिया नैनपुर में तालाब निर्माण एवं जीर्णाेद्धार कार्य अंतिम चरण में

मंडला, 19 मई 2026

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की मंशानुरूप प्रदेशभर में संचालित ‘जल गंगा संवर्धन अभियान’ के तहत जिले में जल संरक्षण एवं जल संरचनाओं के पुनर्जीवन का कार्य तेज गति से जारी है। इसी क्रम में कलेक्टर श्री राहुल नामदेव धोटे के निर्देशन एवं जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री शाश्वत सिंह मीना के सतत मार्गदर्शन में जनपद पंचायत नैनपुर अंतर्गत ग्राम सर्रा पिपरिया में तालाब निर्माण, सौंदर्यीकरण एवं जीर्णोद्धार का कार्य अब पूर्णता की ओर है।

वर्षों पुराने इस तालाब के जीर्णोद्धार से क्षेत्र में भू-जल स्तर में सुधार होने की उम्मीद है। साथ ही आगामी ग्रीष्मकाल में ग्रामीणों एवं मवेशियों को पानी की समस्या से बड़ी राहत मिलेगी। तालाब के सौंदर्यीकरण कार्य से गांव का वातावरण भी आकर्षक बन रहा है।

अतिरिक्त जिला पंचायत सीईओ एवं जनपद पंचायत सीईओ नैनपुर श्री विनोद मरावी ने स्थल का निरीक्षण कर निर्माण कार्य एवं व्यवस्थाओं का जायजा लिया तथा संबंधित अधिकारियों को गुणवत्ता के साथ समयसीमा में कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए।

Related posts

 *₹30,000 के इनामी पत्नि की हत्या के आरोपी को थाना घुघरी पुलिस ने नागपुर से किया गिरफ्तार*

Reva India News

राजस्थान से रायपुर जा रहे वाहन से पकड़े गए खाद्य जांच उपरांत अमानक पाए गए

Reva India News

विद्युत उपभोक्ताओं के लिए जन समस्या निवारण शिविर 2 जुलाई को लगेगा

Reva India News

Leave a Comment