Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान 25 मई को, जिलेभर में होंगी गर्भवती महिलाओं की विशेष जांच

मंडला, 23 मई 2026

राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन, मध्यप्रदेश के निर्देशानुसार जिले में सुरक्षित प्रसव की गुणवत्ता एवं कवरेज बढ़ाने तथा हाई रिस्क गर्भवती महिलाओं की समय पर जांच, निदान एवं परामर्श सेवाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से 25 मई को “प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान” का आयोजन किया जाएगा।

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी कार्यालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार अभियान के तहत जिले के विभिन्न स्वास्थ्य संस्थानों में स्त्री रोग विशेषज्ञ एवं महिला चिकित्सा अधिकारी सेवाएं देंगी। गर्भवती महिलाओं की स्वास्थ्य जांच, आवश्यक परामर्श एवं जोखिमपूर्ण गर्भावस्था की पहचान कर उचित उपचार सुनिश्चित किया जाएगा।

अभियान के अंतर्गत जिला अस्पताल मंडला, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बम्हनी बंजर, बीजाडांडी, मोहगांव, नारायणगंज, निवास, नैनपुर, मोहानिया पटपरा सहित अन्य स्वास्थ्य संस्थानों में विशेषज्ञ डॉक्टरों की ड्यूटी लगाई गई है।

स्वास्थ्य विभाग ने जिले की सभी गर्भवती महिलाओं से अपील की है कि वे 25 मई को अपने नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र पहुंचकर निःशुल्क स्वास्थ्य जांच एवं परामर्श सेवाओं का लाभ लें। अभियान का उद्देश्य मातृ एवं शिशु मृत्यु दर में कमी लाना तथा सुरक्षित मातृत्व को बढ़ावा देना है।

Related posts

आवासीय विद्यालय तथा अन्य स्त्रोतों का किया गया क्लोरिनेशन

Reva India News

*विशाल रक्तदान शिविर*

Reva India News

4 लाख रूपये की आर्थिक सहायता स्वीकृत  

Reva India News

Leave a Comment