Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

आकांक्षी ब्लॉक नारायणगंज में निर्धारित इंडिकेटर्स पर फोकस करें- कलेक्टर

मंडला, 13 मई 2026

कलेक्ट्रेट के गोलमेज कक्ष में बुधवार को आकांक्षी विकासखण्ड नारायणगंज की समीक्षा बैठक आयोजित हुई। कलेक्टर श्री राहुल नामदेव धोटे ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि शासन द्वारा निर्धारित 5 थीम्स के 38 इंडिकेटर्स पर विशेष फोकस करते हुए नियत समय-सीमा में लक्ष्य हासिल किए जाएं।

 

कमिश्नर जबलपुर को बनाया नोडल अधिकारी

 

कलेक्टर श्री धोटे ने बताया कि आकांक्षी ब्लॉक नारायणगंज के लिए कमिश्नर जबलपुर को नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है। इसलिए सभी विभागों को पोर्टफोलियोवार पूरी जानकारी तैयार करनी होगी। नोडल अधिकारी के स्तर से लगातार मॉनिटरिंग की जाएगी, अतः डाटा पूरी सावधानी से तैयार किया जाए।

 

विभागों के इंडिकेटर्स पर हुई विस्तृत चर्चा

 

बैठक में कलेक्टर श्री धोटे ने स्वास्थ्य, महिला एवं बाल विकास, शिक्षा, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी, जनजातीय कार्य तथा आजीविका मिशन से जुड़े इंडिकेटर्स पर बिंदुवार चर्चा की। उन्होंने कहा कि आकांक्षी ब्लॉक कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य पिछड़े क्षेत्रों में विकास की गति तेज करना है।

स्वास्थ्य विभाग को संस्थागत प्रसव, टीकाकरण और कुपोषण दर में सुधार के निर्देश दिए गए। महिला एवं बाल विकास विभाग को आंगनबाड़ी केंद्रों की सक्रियता और पोषण आहार वितरण पर जोर देने को कहा। शिक्षा विभाग को शाला त्यागी बच्चों की संख्या घटाने और लर्निंग आउटकम सुधारने के निर्देश मिले। पीएचई विभाग (जल निगम) को हर घर नल से जल योजना की प्रगति तेज करने को कहा गया।

समयबद्ध कार्ययोजना बनाने के निर्देश

 

कलेक्टर श्री धोटे ने सभी विभागों को इंडिकेटरवार समयबद्ध कार्ययोजना बनाने और साप्ताहिक प्रगति रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि नारायणगंज ब्लॉक को आकांक्षी से विकसित ब्लॉक की श्रेणी में लाना है, इसके लिए जमीनी स्तर पर काम दिखना चाहिए।

बैठक में सीईओ जिला पंचायत श्री शाश्वत सिंह मीना, सहायक कलेक्टर श्री शैलेंद्र चौधरी, सीएमएचओ डॉ. डीजे मोहंती, जिला शिक्षा अधिकारी श्रीमती मुन्नी वरकड़े, उपसंचालक पशुपालन श्री उग्रसेन तिवारी, सहायक संचालक महिला एवं बाल विकास श्री रोहित बड़कुल सहित अन्य संबंधित विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।

Related posts

ग्रामीण क्षेत्रों में वित्तीय साक्षरता के लिए व्यापक जागरूकता अभियान

Reva India News

महाविद्यालय अंजनिया में मनाया गया विश्व ध्यान दिवस

Reva India News

आकाशीय बिजली, वज्रपात आदि से बचाव के लिए सुझाव

Reva India News

Leave a Comment