Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

27 हजार से अधिक की मदिरा जब्त

मंडला, 13 मई 2026

कलेक्टर श्री राहुल नामदेव धोटे के निर्देशन में मंगलवार को आबकारी विभाग, पुलिस विभाग एवं राजस्व विभाग द्वारा अवैध शराब के विरुद्ध विशेष दबिश कार्रवाई की गई। जिला आबकारी अधिकारी श्री अजीत एक्का एवं प्रभारी सहायक जिला आबकारी अधिकारी श्रीमती शैली सैयाम, तहसीलदार श्री हिमांशु भलावी के मार्गदर्शन में मण्डला वृत्त क्षेत्र में विभिन्न स्थानों पर जांच एवं छापामार कार्रवाई की गई।

कार्रवाई के दौरान मण्डला शहर के बाईपास स्थित होटल एवं ढाबों की जांच की गई, जहां से 9 बोतल विदेशी मदिरा बरामद की गई। वहीं शास्त्री वार्ड स्थित एक घर से 50 नग प्लेन मदिरा, 50 नग विदेशी मदिरा तथा 15 बीयर कैन एवं बोतलें जब्त की गईं। इसके अतिरिक्त महाराजपुर संगम क्षेत्र में दो अलग-अलग स्थलों से 15 बीयर एवं 10 नग विदेशी मदिरा बरामद की गई।

आबकारी विभाग द्वारा अवैध रूप से शराब विक्रय करने वाले आरोपियों के विरुद्ध आबकारी अधिनियम के तहत विधिवत प्रकरण पंजीबद्ध किए गए। जब्त की गई मदिरा की कुल अनुमानित कीमत 27 हजार 300 रुपये बताई गई है। उक्त कार्रवाई में आबकारी उपनिरीक्षक श्री सर्वेश नागवंशी, प्रधान आरक्षक श्री दुर्जन कुलेश, आरक्षक श्री नेतराम ककोटिया एवं श्रीमती शकुंतला सैयाम की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Related posts

प्रधानमंत्री आवास योजना (2.0) के जाँच दल के समक्ष आपत्ति 15 दिवस में प्रस्तुत करें

Reva India News

रेवा इडिया न्यूज़ मुख्य समाचार मण्डला 16 अगस्त 2022

Reva India News

अधीक्षण अभियंता को सीएम हेल्पलाईन के निराकरण में 99.96 वेटेज स्कोर के लिए मिला प्रशस्ति पत्र  

Reva India News

Leave a Comment