Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

रेवा इडिया न्यूज़ मुख्य समाचार मण्डला 16 अगस्त 2022

मुख्यमंत्री ने बाढ़ व्यवस्थाओं के संबंध में कलेक्टर्स को दिए निर्देश

 

मण्डला 16 अगस्त 2022

वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से संपन्न हुई बैठक में मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि बाढ़ से प्रभावित व्यक्तियों को राहत कैंप में सुरक्षित रखने की व्यवस्था बनाएं। साथ ही उन्होंने कहा कि जन-धन, पशु हानि न हो इसका ध्यान रखा जाए। मुख्यमंत्री ने संकट से निपटने के तैयार रहने तथा सभी कलेक्टर को माइक्रोप्लान तैयार करने के निर्देश दिए। जिले में स्थित सभी बड़े, छोटे बांध पर प्रतिदिन निगरानी रखने के भी निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि कोई समस्या आने पर तुरन्त सूचित करें। बैठक में एनआईसी कक्ष मंडला से कलेक्टर हर्षिका सिंह एवं अपर कलेक्टर मीना मसराम सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

 

 

 

 

 

कलेक्टर ने बाढ़ व्यवस्थाओं के मद्देनजर पिंडरई एवं थावर क्षेत्र का किया दौरा

 

मण्डला 16 अगस्त 2022

कलेक्टर हर्षिका सिंह ने पिंडरई एवं नैनपुर क्षेत्र का भ्रमण कर बाढ़ से प्रभावित लोगों से मुलाकात की तथा उनके लिए बनाए गए राहत शिविरों में व्यवस्थाओं का जायजा लिया। भ्रमण के दौरान पुलिस अधीक्षक यशपाल सिंह राजपूत, अपर कलेक्टर मीना मसराम सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे। कलेक्टर श्रीमती सिंह ने निर्देशित किया कि बाढ़ प्रभावितों के रुकने के लिए समुचित प्रबंध करें। प्रभावित लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाएं। शिविर में भोजन, राशन आदि की बेहतर व्यवस्था बनाएं। बिस्तर तथा विद्युत की व्यवस्था करें। उन्होंने ग्राम पंचायत भवन आश्रम शाला तथा कम्युनिटी हॉल में भी राहत शिविर संचालित करने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने कहा कि जो बीमार हैं उनका उपचार कराएं। राहत कार्य के लिए अन्य विभाग कर्मचारियों को भी लगाएं। श्रीमती सिंह ने कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय नैनपुर में बनाए गए राहत शिविर का भी निरीक्षण किया। कलेक्टर ने नैनपुर सिवनी मार्ग पर बाढ़ से क्षतिग्रस्त हुए पुल का निरीक्षण करते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए।

 

 

 

 

 

 

बारिश के दौरान खतरनाक स्थानों पर न जाएं

कलेक्टर ने जिलेवासियों से की अपील

 

मण्डला 16 अगस्त 2022

कलेक्टर हर्षिका सिंह ने जिलेवासियों से अपील की है कि भारी बारिश के मद्देनजर खतरनाक स्थानों पर न जाएं। किसी भी पुल-पुलियों आदि पर अधिक पानी होने की स्थिति में उसे पार न करें तथा जिला प्रशासन का सहयोग करें।

 

 

 

 

 

 

जनसुनवाई में प्राप्त हुए 34 आवेदन

 

मण्डला 16 अगस्त 2022

जिला योजना भवन में आयोजित जनसुनवाई में आवेदकों की समस्याएं सुनी गई। जनसुनवाई में 34 आवेदकों ने अपनी समस्याओं से संबंधित आवेदन प्रशासन के समक्ष प्रस्तुत किए। जनसुनवाई में मुख्य कार्यपालन अधिकारी रानी बाटड, अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) पुष्पेन्द्र अहके, संयुक्त कलेक्टर व्हीके कर्ण सहित संबंधित विभागों के जिलाधिकारी उपस्थित थे। जनसुनवाई में आवेदकों ने अलग-अलग विषयों से संबंधित आवेदन प्रस्तुत किए। जिला पंचायत सीईओ ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि प्रत्येक आवेदन का समय-सीमा में निराकरण करें।

जनसुनवाई में सुभाष वार्ड मण्डला निवासी टेकचंद पटेल ने वास्तविक न्यायिक हक दिलवाने के संबंध में, ग्राम पंचायत मानोटजर निवासी रमेश कुमार झारिया ने प्रधानमंत्री आवास की भूमि का आवासीय ऋण पुस्तिका प्रदान करने के सबंध में, ग्राम चायटोला केवलारी बिछिया निवासी अमरसिंह  तेकाम ने वृद्धापेंशन से संबंधित आवेदन पत्र प्रस्तुत किये।

 

 

 

 

 

 

मुख्यमंत्री उद्यम क्रांति योजना अंतर्गत आवेदन आमंत्रित

 

मण्डला 16 अगस्त 2022

जिला व्यापार एवं उद्योग केन्द्र मण्डला में मध्यप्रदेश शासन की महात्वाकांक्षी योजना मुख्यमंत्री उद्यम क्रांति योजना में जिले के 8वी पास बेरोजगार युवक-युवतियों को रोजगार से जोड़ने हेतु बैंकों के माध्यम से ऋण उपलब्ध कराया जा रहा है। योजना में म0प्र0 के मूल निवासी ऐसे आवेदक जो 8वी कक्षा उत्तीर्ण हों, 18 से 45 आयु वर्ग के हों तथा जिनकी परिवार की वार्षिक आय 12 लाख रूपए से कम हो वो पात्र हैं। पात्र आवेदकों को विनिर्माण उद्योग स्थापना के लिए 1 लाख से 50 लाख रूपए तक तथा सेवा एवं व्यवसाय के लिए 1 लाख से 25 लाख तक बैंकों के माध्यम से ऋण उपलब्ध कराया जायेगा।

योजना में सेवा एवं व्यवसाय के तहत व्यवसायिक वाहन व दुकान हेतु आवेदन कर सकते हैं। योजना में एम.पी. ऑनलाईन पोर्टल से आवेदन करना है योजना में 3 प्रतिशत वार्षिक दर 7 वर्ष तक की अवधि हेतु व्याज अनुदान एवं सीजीटीएमएसई गारंटी शुल्क 7 वर्ष तक प्रतिपूर्ति के रूप में देय है। अधिक जानकारी के लिए जिला व्यापार एवं उद्योग केन्द्र मण्डला किसी भी कार्यदिवस पर कार्यालीन समय में जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

 

 

 

 

 

 

जिले की औसत वर्षा की जानकारी

 

मण्डला 16 अगस्त 2022

जिले में इस वर्ष एक जून से 16 अगस्त के दौरान 940.3 मिमी. औसत वर्षा दर्ज की गई है जबकि इसी अवधि तक गत वर्ष 606.1 मिलीमीटर औसत वर्षा दर्ज की गई थी। इस प्रकार गत् वर्ष की तुलना में इस वर्ष 334.2 मिलीमीटर अधिक वर्षा दर्ज की गई है।

अधीक्षक भू-अभिलेख से प्राप्त जानकारी के अनुसार 16 अगस्त को मंडला में 78.2 मि.मी., नैनपुर में 76.2 मि.मी., बिछिया में 44.9 मि.मी., निवास में 82 मि.मी. तथा घुघरी में 38.1 मि.मी. एवं नारायणगंज में 53.2 मि.मी. वर्षा दर्ज की गई। इस प्रकार जिले में 16 अगस्त को 62.1 मिमी. औसत वर्षा दर्ज की गई है।

 

 

 

 

 

 

17 को कोविड वैक्सीनेशन महाभियान

प्रीकॉशन डोज लगवाने आगे आएं कलेक्टर की जिलेवासियों से अपील

 

मण्डला 16 अगस्त 2022

कलेक्टर हर्षिका सिंह ने 17 अगस्त को आयोजित कोविड वैक्सीनेशन महाभियान के तहत  जनसामान्य से आग्रह किया है कि जिनके कोविड वैक्सीनेशन के 6 माह हो चुके हैं वे स्वप्रेरणा से वैक्सीनेशन सेंटर आकर प्रीकॉशन डोज लगवाएं। जो लोग वैक्सीनेशन सेंटर तक आने में असमर्थ हैं वे मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी, खण्ड चिकित्सा अधिकारी सहित अन्य स्वास्थ्य अधिकारियों को सूचित करें। उन्हें स्वास्थ्य विभाग की टीम घर जाकर प्रीकॉशन डोज लगाएगी। उन्होंने कहा कि कोरोना के संक्रमण से बचने के लिए वैक्सीनेशन ही एकमात्र उपाय है। यह वैक्सीन पूर्णतः सुरक्षित है, जिसे हर स्तर पर जांचा और परखा गया है।

 

 

 

 

बाढ़ नियंत्रण कक्ष स्थापित

 

मण्डला 16 अगस्त 2022

जिला आपदा प्रबंधन के अंतर्गत मानसून सत्र 2022 में वर्षाकाल के दौरान नगरपालिका क्षेत्र मंडला के अंतर्गत बाढ़ की स्थिति से निपटने के लिए कलेक्टर हर्षिका सिंह द्वारा नगरपालिका परिषद मंडला के फायरब्रिगेड कक्ष में बाढ़ नियंत्रण कक्ष की स्थापना की जाकर मुख्य नगरपालिका अधिकारी गजानंद नाफड़े मो.नं. 7974285559 को बाढ़ नियंत्रण कक्ष का प्रभारी अधिकारी नियुक्त किया गया है। तहसीलदार मंडला देवीप्रसाद चक्रवर्ती मो.नं. 7089279490 सहायक प्रभारी अधिकारी नियुक्त किए गए हैं।

 

 

 

 

 

 

डी.पी.टी., टी.डी. अभियान 16 से 31 अगस्त तक

 

मण्डला 16 अगस्त 2022

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी ने बताया कि 16 से 31 अगस्त 2022 तक डी.पी.टी., टी.डी. अभियान संचालित किया जायेगा। अभियान के तहत् 5 वर्ष, 10 वर्ष एवं 16 वर्ष उम्र के किशोर बालक-बालिकाओं को टिटनेस एवं अडल्ट डिप्थीरिया की बीमारी से बचाव हेतु डी.पी.टी., टी.डी. वैक्सीन के एक डोज से टीकाकृत किया जायेगा। 5 साल, 10 साल एवं 16 साल की आयु वर्ग के ऐसे बच्चे जो कक्षा 1, 5 एवं 10वीं में अध्ययनरत हैं उन्हें या इन कक्षाओं में न होते हुये भी किसी अन्य कक्षा में अध्ययनरत हैं, उन्हें भी डी.पी.टी., टी.डी. वैक्सीन लगाया जायेगा।    स्वास्थ्य अधिकारी ने बताया कि ये टीके सुरक्षित, लाभकारी एवं दर्द रहित हैं। टीके लाइलाज बीमारियों के विरूद्ध लगाये जाते हैं। डिप्थीरिया एवं टिटनेस बीमारी वर्षा ऋतु में ज्यादा होती है। इन बीमारियों से बचने का एक मात्र उपाय डी.पी.टी., टी.डी. का टीका है।

 

 

 

 

 

3 कोरोना मरीज डिस्चार्ज हुए

 

मण्डला 16 अगस्त 2022

जिले के कोविड संक्रमित मरीजों के द्वारा कोरोना को हराकर स्वस्थ होने एवं घर जाने का सिलसिला लगातार जारी है। इसी क्रम में 15 अगस्त की शाम 3 बजे से 16 अगस्त की शाम 3 बजे तक जिले में 3 कोरोना मरीज ने कोरोना को हराकर अपने घर लौटे हैं। स्वास्थ्य विभाग द्वारा स्वस्थ हुए मरीजों को कोरोना से बचाव के लिए जारी दिशा-निर्देशों का पालन करने की समझाईश दी गई है।

 

 

 

 

 

 

3 कोरोना केस मिले

 

मण्डला 16 अगस्त 2022

15 अगस्त 2022 की शाम 3 बजे से 16 अगस्त 2022 की शाम 3 बजे तक जिले में 3 नये कोरोना पॉजिटिव केस मिले हैं। इस संबंध में मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी कार्यालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार दादा धनीराम वार्ड महाराजपुर मंडला निवासी 45 वर्षीय महिला, गोरखपुर मूंगाटोला घुघरी निवासी 40 वर्षीय महिला तथा ग्राम बाबादेवरी निवासी 35 वर्षीय पुरूष की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव प्राप्त हुई है। संक्रमित को आईसोलेशन में रखा गया है। कलेक्टर हर्षिका सिंह ने जनसामान्य से मॉस्क लगाने तथा सोशल डिस्टेसिंग का पालन करने का आव्हान किया है।

 

समय-सीमा बैठक संपन्न

 

मण्डला 16 अगस्त 2022

            समय-सीमा एवं विभागीय समन्वय समिति की बैठक में कलेक्टर हर्षिका सिंह ने निर्देशित किया कि सभी विभाग सीएम हेल्पलाईन के प्रकरणों का निर्धारित समयावधि में संतुष्टिपूर्वक निराकरण सुनिश्चित करें। कार्यालय प्रमुख प्रत्येक प्रकरणों का अध्ययन करते हुए उनका सकारात्मक तरीके से निराकरण करें। इस संबंध में उन्होंने दैनिक प्रतिवेदन प्रस्तुत करने के निर्देश दिए। बैठक में अपर कलेक्टर मीना मसराम, जिला पंचायत सीईओ रानी बाटड सहित समस्त एसडीएम तथा समस्त जिलाधिकारी उपस्थित रहे।

            कलेक्टर हर्षिका सिंह ने कहा कि सीएम हेल्पलाईन प्रकरणों का लम्बे समय तक निराकरण नहीं किए जाने की दशा में संबंधित जिलाधिकारी जिम्मेदार होंगे। श्रीमती सिंह ने कहा कि 17 अगस्त को कोविड वैक्सीनेशन का महाभियान संचालित होना है। इस संबंध में सभी आवश्यक तैयारियां पूर्ण कर ली जाए। प्रत्येक पात्र व्यक्ति तक पहुंच करते हुए प्रीकॉशन डोज लगाएं तथा निर्धारित लक्ष्य के अनुरूप ब्लॉकवार टीकाकरण करना सुनिश्चित करें। उन्होंने स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा करते हुए डीपीटी, टीडी टीकाकरण महाभियान की भी समीक्षा की तथा स्कूल शिक्षा विभाग, महिला बाल विकास विभाग तथा नगरीय निकाय को निर्देशित किया कि टीकाकरण महाभियान का व्यापक प्रचार-प्रसार करें। श्रीमती सिंह ने कहा कि स्कूलवार कैम्प आयोजित कर 5, 10 एवं 16 वर्ष के बच्चों का टीकाकरण करें। उन्होंने कहा कि मंडला जिले में मतदाता सूची से आधार डेटा जोड़ने संबंधी कार्यवाही करें। सभी अधिकारी, कर्मचारी तथा उनके परिजन मतदाता सूची में अपना आधार डाटा जोड़ने की कार्यवाही प्रारंभ करें। कलेक्टर ने कहा कि वोटर हेल्पलाईन के माध्यम से डाटा आधार कलेक्शन कर सकते हैं। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को आयुष्मान पंजीयन 2.0 का कार्य करने तथा समीक्षा करने के भी निर्देश दिए। इसी प्रकार उन्होंने ब्लॉकवार जाति प्रमाण पत्र की समीक्षा की एवं आवश्यक निर्देश दिए। संबल 2.0 योजना के तहत पंजीयन कार्य प्रारंभ करें अतः संबंधित अधिकारी पात्र व्यक्तियों का पंजीयन कराएं।

            श्रीमती सिंह ने समस्त एसडीएम को 5-5 स्कूलों का निरीक्षण कर अतिथि शिक्षकों की जानकारी एकत्रित करने के निर्देश दिए। मुख्य राशन आपके द्वार की समीक्षा करते हुए आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि घर-घर सर्वे कर पात्रतानुसार पात्रतापर्ची बनाएं। साथ ही उन्होंने माँ की बगिया की समीक्षा करते हुए आवश्यक निर्देश दिए। श्रीमती सिंह ने पीएम ई-केवाईसी, मध्यान्ह भोजन, मुख्यमंत्री भू-आवास पट्टा, वृक्षारोपण, स्वामित्व योजना, क्रेडिट लिंकेज, सर्वशिक्षा अभियान, जर्जर भवन, शौचालय, सीएम राईज स्कूल एवं पुस्तक वितरण, परिवहन, भंडारण तथा मिलिंग की समीक्षा की। कलेक्टर ने शिक्षा अधिकारी को निर्देशित किया कि करियर काउंसलिंग पुनः प्रारंभ करें।

 

Related posts

ट्रायसाईकिल और वैषाखी मिलने पर राजेष हुए अत्यंत प्रसन्न

Reva India News

जागरूकता अभियान अंतर्गत महिलाओं के सशक्तिकरण पर चर्चा हुई

Reva India News

27 सितम्बर विश्व पर्यटन दिवस पर विशेष मध्यप्रदेश वन्य-जीव और जैव-विविधता पर्यटन की है संगम स्थली प्रकृति दर्शन करने वालों की पहली पसंद मध्यप्रदेश

Reva India News

Leave a Comment