Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

दिव्यांगजनों के लिए 11 मई को निःशुल्क कृत्रिम अंग वितरण एवं परीक्षण शिविर का आयोजन

मंडला, 10 मई 2026

सामाजिक न्याय विभाग की एडीप योजना के अंतर्गत अस्थिबाधित दिव्यांगजनों की सहायता के लिए ऑन द स्पॉट चिन्हांकन एवं वितरण शिविर का आयोजन किया जा रहा है। यह शिविर 11 मई को सुबह 10 बजे से शासकीय महिला बहुउद्देशीय प्रशिक्षण केंद्र (ए.एन.एम. ट्रेनिंग सेंटर) स्टेडियम ग्राउंड के पास, मण्डला में आयोजित होगा।

शिविर में एस.आर. ट्रस्ट रतलाम के तकनीकी सहयोग से दिव्यांगजनों का मौके पर ही परीक्षण किया जाएगा। परीक्षण के तुरंत बाद पात्र हितग्राहियों को उनकी आवश्यकतानुसार कैलीपर्स या कृत्रिम अंग (हाथ-पैर) बनाकर प्रदान किए जाएंगे।

शिविर में निःशुल्क सहायक उपकरण प्राप्त करने के लिए दिव्यांगजनों को यू.डी.आई.डी. कार्ड अनिवार्य रूप से, जिसमें दिव्यांगता 40 प्रतिशत या उससे अधिक हो, दिव्यांगता प्रमाण पत्र, आय प्रमाण पत्र, मासिक आय 22,500 रुपये या उससे कम होनी चाहिए (अथवा बी.पी.एल. राशन कार्ड), मूल निवासी प्रमाण पत्र, समग्र आई.डी., आधार कार्ड, पासपोर्ट साइज फोटो लाना अनिवार्य है।

शिविर के संबंध में किसी भी प्रकार की अतिरिक्त जानकारी या सहायता के लिए श्री राजेन्द्र झारिया से मोबाइल नंबर 7987345790 पर संपर्क किया जा सकता है।

Related posts

8 पॉक्सो पीड़ितों को मिली स्पॉन्सरशिप योजना का संबल, प्रति माह मिलेगा 4 हजार रुपये

Reva India News

नारायणगंज के आंगनवाड़ी केंद्रों में पोषण माह के अन्तर्गत जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन

Reva India News

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने पद्मविभूषण श्री अमिताभ बच्चन को जन्मदिन की दी हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं  

Reva India News

Leave a Comment