Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

नेशनल लोक अदालत में न्यायालय के लंबित 174 प्रकरण तथा प्रीलिटिगेशन के 197 प्रकरणों का हुआ निराकरण

मंडला, 10 मई 2026

9 मई को नेशनल लोक अदालत का आयोजन जिला न्यायालय मण्डला सहित तहसील न्यायालय नैनपुर, निवास एवं बिछिया में किया गया, जिसमें समझौता योग्य प्रकरणों के निराकरण के लिए 17 खंडपीठों का गठन किया गया। लोक अदालत में आपसी सुलह एवं समझौते के आधार पर विभिन्न प्रकरणों का निराकरण किया गया।

सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण श्री तपन धारगा ने जानकारी देते हुए बताया कि प्रीलिटिगेशन प्रकरणों में बैंक के 27, विद्युत विभाग के 73, नगरपालिका के 68 तथा बीएसएनएल के 13 प्रकरणों का निराकरण किया गया। इन प्रकरणों में कुल 20 लाख 23 हजार 224 रुपये की वसूली राशि प्राप्त हुई।

वहीं न्यायालय में लंबित मामलों में समझौता योग्य आपराधिक मामलों के 35, धारा 138 एनआई एक्ट के 25, एमएसीटी के 15, पारिवारिक विवादों के 16 तथा अन्य सिविल प्रकृति के 16 प्रकरणों का निराकरण किया गया। न्यायालयीन लंबित मामलों में कुल 77 लाख 50 हजार 7 रुपये राशि के अवार्ड पारित किए गए।

इस प्रकार नेशनल लोक अदालत में न्यायालय के लंबित 176 में से 174 प्रकरण तथा प्रीलिटिगेशन के 197 में से सभी 197 प्रकरणों का निराकरण किया गया। लोक अदालत में उपस्थित लाभार्थियों को पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए एक-एक पौधा भी भेंट किया गया तथा वृक्षारोपण के लिए प्रेरित किया गया।

Related posts

श्रवण एवं मनोरोग संबंधी दिव्यांगजन शिविर 28 जनवरी को लगेगा  

Reva India News

वृक्षारोपण हेतु स्थल चिन्हित

Reva India News

स्वतंत्रता संग्राम एवं लोकतंत्र सेनानियों को घर जाकर सम्मानित करें

Reva India News

Leave a Comment