Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

ग्राम इंदल टोला में जनसुनवाई शिविर आयोजित, 22 सदस्यों के केसीसी नवीनीकरण की कार्रवाई

मंडला, 10 मई 2026

कलेक्टर श्री राहुल नामदेव धोटे के निर्देशों के पालन में 9 मई को ग्राम इंदल टोला, ग्राम पंचायत कूम्हा में जनसुनवाई शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में सरपंच ग्राम पंचायत कूम्हा, क्षेत्रीय प्रबंधक मत्स्य महासंघ जबलपुर, सहायक संचालक मत्स्योद्योग मंडला, विभागीय स्टाफ एवं समिति सदस्य उपस्थित रहे।

शिविर के दौरान समिति सदस्यों से किसान क्रेडिट कार्ड (केसीसी) संबंधी जानकारी प्राप्त की गई। सदस्यों ने बताया कि उनके केसीसी कार्ड पूर्व से बने हुए हैं तथा प्राप्त ऋण राशि बैंक में जमा कर दी गई है। सदस्यों द्वारा केसीसी नवीनीकरण की आवश्यकता बताई गई, जिस पर तत्परता से कार्रवाई करते हुए 22 सदस्यों के केसीसी नवीनीकरण की प्रक्रिया पूर्ण की गई।

इस अवसर पर समिति सदस्यों को विभागीय योजनाओं एवं मत्स्य महासंघ जबलपुर द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं की जानकारी भी प्रदान की गई तथा योजनाओं का लाभ लेने के लिए प्रेरित किया गया।

Related posts

ऑनलाईन आवेदनों पर मंडला जिला प्रदेश में द्वितीय

Reva India News

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी ने दस्त/डायरिया से बचाव के उपाय बताए

Reva India News

कमिश्नर ने किया जिला चिकित्सालय का औचक निरीक्षण

Reva India News

Leave a Comment