Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

ऑनलाईन आवेदनों पर मंडला जिला प्रदेश में द्वितीय

मण्डला 24 नवम्बर 2021

निर्वाचन के संबंध में आयोजित वीडियो कॉन्फ्रेसिंग में अपर मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी राजेश कुमार कौल ने निर्देशित किया कि मतदाता सूची में नाम जोड़ने की कार्यवाही वोटर हेल्पलाईन ऐप के माध्यम से कराएं। इस संबंध में आवश्यक वातावरण बनाते हुए जनसामान्य को ऑनलाईन आवेदन के लिए प्रेरित करें। मंडला जिले में प्रदेश में दूसरे सबसे ज्यादा ऑनलाईन आवेदन प्रस्तुत कराए जाने पर अपर मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने कलेक्टर हर्षिका सिंह से मंडला जिले में बनाई गई रणनीति की जानकारी लेते हुए प्रदेश के अन्य जिलों को भी इस रणनीति का अनुसरण करने के निर्देश दिए।

अपर मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी राजेश कुमार कौल ने निर्देशित किया कि मतदाता जागरूकता अभियान के माध्यम से लोगों को मतदान प्रक्रिया का महत्व बतलाएं तथा उन्हें मतदाता सूची में नाम जुड़वाने के लिए प्रेरित करें। सुनिश्चित करें कि जनवरी 2022 में 18 वर्ष की आयु पूरी करने वाले प्रत्येक व्यक्ति का नाम मतदाता सूची में जोड़ दिया जाए। उन्होंने कहा कि स्कूल, कॉलेज सहित अन्य संस्थाओं में विभिन्न गतिविधियाँ आयोजित कर लोगों को वोटर हेल्पलाईन ऐप के माध्यम से आवेदन करने के संबंध में जानकारी दें। जिन आवेदकों के पास एंड्रॉयड मोबाईल नहीं है, बीएलओ के माध्यम से उनके आवेदन गरूण ऐप से कराएं। विधानसभा मतदाता सूची में नाम जुड़वाने तथा हटवाने के लिए 30 नवम्बर अंतिम तिथि है। इस संबंध में अधिक से अधिक पात्र आवेदकों को ऑनलाईन आवेदन के लिए प्रेरित किया जाए। उन्होंने प्राप्त होने वाले आवेदनों तथा उन पर की गई कार्यवाही की जानकारी पारदर्शिता की दृष्टि से प्रतिदिन सूचना पटल पर चस्पा करने के निर्देश दिए। ऑनलाईन बैठक में निर्वाचन से संबंधित अन्य विषयों पर भी समीक्षा करते हुए आवश्यक निर्देश दिए गए।

Related posts

जिले में 1 कोरोना केस मिला

Reva India News

*रक्तदान शिविर 24/सितम्बर को*  *रोड में घूम रही गाय बैलों के लिए होगा अनशन 26/को*

Reva India News

आर्थिक सहायता स्वीकृत

Reva India News

Leave a Comment