Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

विश्व रेडक्रास दिवस पर स्वास्थ्य परीक्षण एवं रक्तदान शिविर आयोजित

मंडला, 9 मई 2026

विश्व रेडक्रास दिवस के अवसर पर जिला रेडक्रास सोसायटी मंडला द्वारा विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। कलेक्टर एवं जिला रेडक्रास सोसायटी के अध्यक्ष श्री राहुल नामदेव धोटे के निर्देशानुसार 8 मई को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र महाराजपुर में निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर लगाया गया। शिविर का उद्देश्य वरिष्ठ नागरिकों के स्वास्थ्य परीक्षण के साथ उनकी शारीरिक, मानसिक एवं सामाजिक समस्याओं के समाधान के प्रति जागरूकता बढ़ाना था।

शिविर में आसपास के लगभग 80 मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया तथा उन्हें आवश्यक दवाइयों का वितरण भी किया गया। इसके बाद शाम 4ः30 बजे जिला रेडक्रास सोसायटी, रोटरी क्लब मंडला मैकल एवं जिला चिकित्सालय के संयुक्त तत्वावधान में रक्तदान शिविर आयोजित किया गया, जिसमें 10 यूनिट रक्त संग्रहित किया गया।

कार्यक्रम में जिला रेडक्रास सोसायटी के सचिव एवं सिविल सर्जन डॉ. डी. विजय सिंह धुर्वे, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. डी.जे. मोहंती, जिला आयुष अधिकारी डॉ. गायत्री आहके, राज्य प्रतिनिधि रेडक्रास श्री संजय तिवारी, रेडक्रास सोसायटी प्रबंधक श्री यशवंत डिके सहित कई सदस्य उपस्थित रहे। रक्तदान शिविर में रोटरी क्लब अध्यक्ष श्री प्रसन्न सराफ, श्री अजय खेत एवं अन्य सदस्यों ने भी सहभागिता निभाई।

Related posts

उच्च न्यायालय के अवमानना प्रकरणों की समीक्षा बैठक आयोजित

Reva India News

अवैध रेत परिवहन पर कार्रवाई, चार डम्पर जब्त

Reva India News

झील महोत्सव  : रोमांच, प्रकृति और संस्कृति का संगम  सुबह 7 बजे से शाम तक हो रहीं 18 साहसिक गतिविधियॉं सांस्कृतिक रंगों से सज रही रातें रोमांच, प्रकृति और संस्कृति का अनूठा संगम

Reva India News

Leave a Comment