Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

झील महोत्सव  : रोमांच, प्रकृति और संस्कृति का संगम  सुबह 7 बजे से शाम तक हो रहीं 18 साहसिक गतिविधियॉं सांस्कृतिक रंगों से सज रही रातें रोमांच, प्रकृति और संस्कृति का अनूठा संगम

मंडला, 13 अप्रैल 2025

                     जबलपुर संभाग के मंडला जिले में नर्मदा नदी के किनारे बसे देवरी बकई में बरगी बांध की अथाह जलराशि के निकट आयोजित झील महोत्सव न केवल साहसिक गतिविधियों का गवाह बन रहा है, बल्कि पर्यटन और संस्कृति के प्रेमियों के लिए भी अनूठा आकर्षण प्रस्तुत कर रहा है। जल, थल और नभ में होने वाली 18 से अधिक रोमांचक गतिविधियों के साथ यह महोत्सव हर उम्र के लोगों को अपनी ओर खींच रहा है। मध्यप्रदेश पर्यटन बोर्ड और जबलपुर पुरातत्व, पर्यटन व संस्कृति परिषद के आयोजन में जलप्रेमियों के लिए जेट स्कीम, बनाना राइड, वाटर स्कूटर, स्‍कायकिंग और सर्फिंग जैसे रोमांचक विकल्प मौजूद हैं। वहीं, नभ में उड़ान भरने के शौकीनों के लिए हॉट एयर बैलून, पैरा मोटरिंग और पैरा सेलिंग जैसे विकल्प हैं, जो बांध और आसपास की प्राकृतिक सुंदरता को एक नए दृष्टिकोण से देखने का मौका देते हैं। 

थल पर भी उत्साह कम नहीं है
 
              स्लिंग शॉट, रॉक क्लाइम्बिंग, वैली क्रॉसिंग और जॉर्बिंग बॉल जैसी गतिविधियॉं साहसिक पर्यटकों के लिए विशेष आकर्षण का केंद्र हैं। दिन में रोमांच का आनंद लेने के बाद शाम होते ही यह स्थल सांस्कृतिक रंगों से सराबोर हो उठता है। रविवार को धीरज शर्मा समूह ने मनमोहक गीत प्रस्तुत किए।

स्विस टेंट में आराम
 

             पर्यटकों के ठहरने के लिए बरगी की वादियों में अमेरिकन स्विस टेंट से सजी टेंट सिटी बनाई गई है, जो प्रकृति के करीब रहते हुए आधुनिक सुविधाओं का अनुभव कराती है। इसके अलावा, खानपान की व्यवस्था, सुरक्षा और स्वच्छता पर विशेष ध्यान दिया गया है। सभी राइड्स सतपुड़ा स्पोर्ट्स क्लब, पचमढ़ी के प्रशिक्षित युवा करा रहे हैं।

पर्यटन सखियॉं के केनवास बैग की मांग


महोत्सव में लगे डोम में लगा पर्यटन सखियों का स्टाल लोगों को लुभा रहा है। एमपीटीबी की ऑरेंज अंब्रेला योजना के अंतर्गत यहां पर्यटन सखियों के हाथ से बने केनवास के थैलों पर बनी जबलपुर के बैलेंसिंग रॉक, घंटाघर आदि आकृति आंखों में चमक ला देते हैं । ये हस्तशिल्प बनाने वाली यह कलाकार महिलाओं हेतु सुरक्षित पर्यटन योजना के अंतर्गत आत्मनिर्भर बनी हैं।

बाइक रैली ने मोहा मन


रविवार को पर्यावरण संरक्षण और सुरक्षित यातायात के संदेश के साथ बाइक रैली शाम 4 बजे भंवरताल गार्डन से झील महोत्सव स्थल देवरी तक पहुंची। रैली का आयोजन मोटुल की ओर से कराया जा रहा है। रैली में महिलाओं सहित 100 से अधिक बाइक सवार थे।

Related posts

रेवा इंडिया न्यूज़ मुख्य समाचार मंडला 13 अक्टूबर 2023

Reva India News

होम स्टे योजनाओं संबंधी कार्यशाला 26 को

Reva India News

हमें शस्त्रों के माध्यम से हमारे भीतर शौर्य लाना है – अतुल जेसवानी दशहरा पर हिंदू सेवा परिषद् ने किया शस्त्रपूजन  सदस्यों को दिलाया गया कोरोना वैक्सीनेशन के लिये संकल्प 

Reva India News

Leave a Comment