Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

इन्द्री ग्राम पंचायत में महिलाओं को डिजिटल साक्षरता एवं स्वास्थ्य संबंधी जानकारी दी गई

मंडला, 8 मई 2026

जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास श्रीमती शालिनी तिवारी के मार्गदर्शन में शुक्रवार को प्रशासन आपके द्वार कार्यक्रम अंतर्गत ग्राम पंचायत इन्द्री, तहसील नैनपुर में हब फॉर एंपावरमेंट ऑफ वूमेन योजना के तहत महिलाओं एवं बालिकाओं के लिए डिजिटल साक्षरता एवं स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।

कार्यक्रम में वन स्टॉप सेंटर प्रशासक सुश्री प्रेरणा मर्सकोले ने महिलाओं एवं प्रतिभागियों को डिजिटल साक्षरता के तहत कम्प्यूटर की बुनियादी जानकारी दी तथा शासन द्वारा संचालित कौशल विकास योजनाओं से जुड़ने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने घरेलू हिंसा से पीड़ित महिलाओं के लिए संचालित वन स्टॉप सेंटर योजना एवं आवश्यक हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी भी विस्तार से साझा की।

इस अवसर पर नैनपुर परियोजना अधिकारी श्रीमती रेखा सैयाम ने महिलाओं के प्रजनन स्वास्थ्य, स्वच्छता, संतुलित आहार एवं पौष्टिक भोजन के महत्व पर जानकारी दी। उन्होंने आशा कार्यकर्ताओं से आग्रह किया कि वे आंगनवाड़ी केंद्र स्तर पर महिलाओं एवं बालिकाओं को स्वास्थ्य संबंधी जानकारी अधिक से अधिक उपलब्ध कराएं।

कार्यक्रम में पीसीओ श्री छुन्नालाल उईके, आरआई श्री सुभान सिंह मर्सकोले, पर्यवेक्षक श्रीमती वंदना मेश्राम तथा बहुउद्देशीय कार्यकर्ता श्री हरिशंकर कछवाहा सहित अन्य कर्मचारी उपस्थित रहे।

Related posts

बाल गृह के बच्चों ने मल्टीप्लेक्स में देखी सितारें जमीं पर

Reva India News

कलेक्टर ने जनसुनवाई में अधिकारियों को दिए आवेदन के त्वरित निराकरण के निर्देश जनसुनवाई में पहुंचे 89 आवेदक

Reva India News

कलेक्टर ने माटी कला के साधक बलराम चक्रवर्ती से की आत्मीय मुलाकात पारंपरिक मिट्टी के बर्तनों को पुनर्जीवित करने पर हुई सार्थक चर्चा

Reva India News

Leave a Comment