Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

हृदय रोग शिविर का सफल आयोजन, 14 बच्चों की होगी निःशुल्क सर्जरी

मंडला, 7 मई 2026

कलेक्टर श्री राहुल नामदेव धोटे के निर्देशन तथा मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. डी.जे. मोहंती एवं सिविल सर्जन सह मुख्य अस्पताल अधीक्षक डॉ. विजय सिंह धुर्वे के मार्गदर्शन में जिला चिकित्सालय मंडला में राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम अंतर्गत संचालित मुख्यमंत्री बाल हृदय उपचार योजना के तहत हृदय रोग शिविर का सफल आयोजन किया गया।

शिविर में जन्म से 18 वर्ष तक के जन्मजात हृदय रोग से पीड़ित बच्चों की जांच की गई। जबलपुर से आए शिशु हृदय रोग विशेषज्ञ डॉ. के.एल. उमा माहेश्वर ने 40 बच्चों की इको जांच कर स्वास्थ्य परीक्षण किया। जांच के दौरान 14 बच्चों को सर्जरी के लिए चिन्हित किया गया, जबकि 2 बच्चों को उपचार के लिए हायर सेंटर रेफर किया गया। वहीं 2 बच्चों को छह माह बाद पुनः जाँच के लिए बुलाया गया तथा 7 बच्चों का सर्जरी उपरांत फॉलोअप किया गया। 15 बच्चे सामान्य पाए गए। चयनित सभी बच्चों की निःशुल्क सर्जरी आरबीएसके कार्यक्रम के तहत कराई जाएगी।

सर्जरी के लिए चिन्हित बच्चों में प्रियंका, मौली साहू, उमा प्रजापति, आयात सारौते, सागर यूके, तृषा भावरे, अंजली संयम, सरिता कुशराम, मयूरी, अरहान खान, दीक्षा, आदित्य, आरंभ यूके एवं दिशा धुर्वे शामिल हैं।

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. डी.जे. मोहंती ने बताया कि शिविर के सफल संचालन के लिए आरबीएसके के जिला शीघ्र हस्तक्षेप प्रबंधक अर्जुन सिंह को नोडल अधिकारी बनाया गया था। शिविर में डॉ. पी.एल. कोरी, डॉ. डी.के. मरकाम, डॉ. मनोज परस्ते, डॉ. कमलेश ठाकुर सहित आरबीएसके एवं जिला स्वास्थ्य विभाग की टीम ने सक्रिय सहयोग प्रदान किया।

Related posts

कोरोना संक्रमण से मृत्यु होने पर अनुकंपा नियुक्ति के आदेश

Reva India News

नेशनल लोक अदालत में न्यायालय के लंबित 174 प्रकरण तथा प्रीलिटिगेशन के 197 प्रकरणों का हुआ निराकरण

Reva India News

लघु वनोपज के संग्रहण के लिए प्रदेश में 126 वन-धन विकास केन्द्र बने

Reva India News

Leave a Comment