Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

ग्राम पंचायत कजरवाड़ा में जल संरक्षण एवं पौधारोपण संबंधी बैठक आयोजित

मंडला, 7 मई 2026

नवांकुर संस्था ’तेजस्विनी माँ रेवा नर्मदा महिला संघ चिरईडोंगरी रेलवे सेक्टर क्रमांक-04, विकासखंड नैनपुर’ के तत्वाधान में 6 मई को ग्राम पंचायत कजरवाड़ा में ग्राम विकास प्रस्फुटन समिति की बैठक आयोजित की गई।

जल संरक्षण के प्रति ग्रामीणों को जागरूक करने के लिए दीवार लेखन का कार्य किया गया। इस दौरान “जल ही जीवन है” तथा “जब तक जल सुरक्षित है, तब तक कल सुरक्षित है” जैसे प्रेरणादायी नारों का लेखन किया गया।

कार्यक्रम में नवांकुर संस्था की अध्यक्ष श्रीमती रामकुमारी चंद्रौल, विकासखंड समन्वयक श्रीमती सीता उइके, ग्राम विकास प्रस्फुटन समिति के सदस्य एवं कार्यक्रम समन्वयक श्री संजय राजपूत उपस्थित रहे। बैठक में पर्यावरण संरक्षण एवं हरियाली बढ़ाने के उद्देश्य से पौधारोपण पर भी चर्चा की गई। सदस्यों ने नर्सरी तैयार करने एवं अधिक से अधिक पौधे लगाने का संकल्प लिया।

Related posts

शिक्षक अपना सर्वश्रेष्ठ दें और बच्चों का बढ़ाएं मोटिवेशन- कलेक्टर श्री धोटे कलेक्टर ने ज्ञानदीप स्कूल का किया निरीक्षण

Reva India News

राज्यपाल श्री पटेल से उप- मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने सौजन्य भेंट की सिकल सेल एनीमिया के नियंत्रण के लिए किए जा रहे प्रयासों और प्रगति से अवगत कराया

Reva India News

जनसुनवाई में सांहिस्ता अंजुम की समस्या का हुआ त्वरित निराकरण

Reva India News

Leave a Comment