Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

स्वास्थ्य विभाग की सतर्कता से गर्भवती महिला और नवजात की बची जान

मंडला, 26 मई 2026

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. डी.जे. मोहन्ती ने बताया कि विकासखंड मवई के ग्राम सेंदी निवासी गर्भवती महिला श्रीमती सुकरतीन बाई धुर्वे को स्वास्थ्य विभाग की सतर्कता और समय पर उपचार मिलने से सुरक्षित प्रसव कराया गया तथा जच्चा-बच्चा दोनों स्वस्थ हैं।

गर्भवती महिला का पंजीयन एवं नियमित स्वास्थ्य परीक्षण किया गया था। जांच में महिला को हाई ब्लडप्रेशर एवं खून की कमी के कारण हाईरिस्क श्रेणी में चिन्हित किया गया। संभावित प्रसव तिथि से पहले स्वास्थ्य कार्यकर्ता, सीएचओ एवं एएनएम द्वारा महिला को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मवई के बर्थ वेटिंग होम में सुरक्षित प्रसव के लिए भर्ती कराया गया। खून की कमी के चलते महिला को जिला चिकित्सालय रेफर कर भर्ती कराया गया। उपचार के दौरान महिला अस्पताल से बिना सूचना के चली गई थी। बाद में स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं द्वारा उसे वापस स्वास्थ्य केंद्र लाया गया और जिला स्तरीय टीम एवं चिकित्सकों ने काउंसलिंग कर पुनः 108 एम्बुलेंस के माध्यम से जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया। निर्धारित प्रोटोकॉल के अनुसार उपचार मिलने के बाद महिला ने स्वस्थ बच्चे को जन्म दिया। स्वास्थ्य विभाग ने बताया कि यदि समय पर निगरानी एवं उपचार नहीं मिलता तो महिला की जान को खतरा हो सकता था। वर्तमान में जच्चा एवं बच्चा दोनों स्वस्थ हैं।

Related posts

*नवरात्रि एवं दशहरा पर्व को लेकर मंडला पुलिस अलर्ट — थाना एवं चौकी स्तर पर शांति समिति की बैठकें आयोजित

Reva India News

कचरे को लेकर माली मोहगांव पंचायत के ग्रामीणों ने किया फिर हंगामा

Reva India News

कलेक्टर श्री सोमेश मिश्रा ने सीएम राईज स्कूल कालपी का निरीक्षण किया

Reva India News

Leave a Comment