Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

अवैध रेत उत्खनन एवं परिवहन पर खनिज विभाग की कार्रवाई

मंडला, 26 मई 2026

जिले में अवैध खनिज उत्खनन, परिवहन एवं भंडारण के विरुद्ध प्रशासन द्वारा लगातार कार्रवाई की जा रही है। कलेक्टर श्री राहुल नामदेव धोटे के निर्देशानुसार खनिज विभाग द्वारा प्राप्त शिकायतों के आधार पर बम्हनी तहसील क्षेत्र में निरीक्षण के दौरान अवैध रेत उत्खनन एवं परिवहन में संलिप्त एक ट्रैक्टर वाहन क्रमांक एमपी 51 एए 4491 को जब्त किया गया।

जब्त वाहन को थाना बम्हनी की सुपुर्दगी में रखा गया है। संबंधित वाहन के विरुद्ध मध्यप्रदेश खनिज (अवैध खनन, परिवहन तथा भंडारण का निवारण) नियम 2022 के तहत प्रकरण दर्ज कर सक्षम न्यायालय में प्रस्तुत करने की कार्रवाई की जा रही है। यह कार्रवाई खनिज निरीक्षक एवं खनिज अमले द्वारा की गई।

Related posts

दिव्यांगता बेटियों के लिए कमजोरी नहीं बल्कि उनकी ताकत बनेगी – कलेक्टर श्री सोमेश मिश्रा कलेक्टर ने विशेष बच्चों के समग्र विकास हेतु रोटरी क्लब की अनुपम पहल कार्यक्रम को संबोधित किया

Reva India News

हितग्राहीमूलक कड़कनाथ/बैकयार्ड कुक्कुट पालन योजनांतर्गत हितग्राही लाभान्वित सभी वर्ग के हितग्राही ले सकते हैं लाभ

Reva India News

कलेक्टर श्री सोमेश मिश्रा ने प्रशासनिक अधिकारियों के मध्य कार्य विभाजन के आदेश जारी किए

Reva India News

Leave a Comment