Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

राष्ट्रीय मानव अधिकार आयोग के सदस्य 29 मई को करेंगे मंडला जिले का भ्रमण

मंडला, 26 मई 2026

राष्ट्रीय मानव अधिकार आयोग, नई दिल्ली के सदस्य श्री प्रियंक कानूनगो 29 मई को मंडला जिले के भ्रमण पर आएंगे। इस संबंध में कलेक्टर कार्यालय मंडला द्वारा जिले के सभी विभाग प्रमुखों को आवश्यक निर्देश जारी किए गए हैं।

जारी पत्र के अनुसार सदस्य श्री कानूनगो 29 मई को अपराह्न 3 बजे मंडला पहुंचेंगे तथा शाम 4 बजे जिला योजना भवन में विभिन्न विभागों द्वारा संचालित योजनाओं एवं कल्याणकारी कार्यक्रमों की समीक्षा बैठक लेंगे। बैठक में जिले के सभी संबंधित अधिकारियों की उपस्थिति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं।

कलेक्टर कार्यालय द्वारा विभागों से कहा गया है कि राष्ट्रीय मानव अधिकार आयोग द्वारा निर्धारित विषयवार योजनाओं एवं कानूनी बिंदुओं से संबंधित जानकारी की सॉफ्ट एवं हार्ड कॉपी तत्काल उपलब्ध कराई जाए। साथ ही विभागीय जानकारी के साथ अधिकारियों को बैठक में उपस्थित रहने के निर्देश भी दिए गए हैं, ताकि जिले की समेकित जानकारी आयोग के समक्ष प्रस्तुत की जा सके। यह दौरा जिले में संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं, मानव अधिकारों से जुड़े मुद्दों एवं प्रशासनिक व्यवस्थाओं की समीक्षा के दृष्टिगत महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

Related posts

जिले की संभाव्यतायुक्त ऋण योजना की पुस्तिका का विमोचन  

Reva India News

रेवा इडिया न्यूज़ मुख्य समाचार मण्डला 31 अक्टूबर 2022

Reva India News

सुरेहली में महिला सशक्तिकरण पर कार्यशाला एवं जागरूकता अभियान सम्पन्न

Reva India News

Leave a Comment