Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

42 लीटर अवैध शराब जब्त

मंडला, 3 जून 2026

कलेक्टर श्री राहुल नामदेव धोटे के निर्देशन तथा प्रभारी सहायक जिला आबकारी अधिकारी शैली सैयाम के मार्गदर्शन में आबकारी विभाग द्वारा मंडला वृत्त अंतर्गत अवैध शराब के निर्माण, भंडारण एवं विक्रय के विरुद्ध विशेष दबिश अभियान चलाया गया।

 

जनसुनवाई में प्राप्त शिकायत के आधार पर आबकारी दल ने मंडला शहर से लगे ग्राम जंतीपुर कुदई टोला में कार्रवाई करते हुए ग्रामीणों की उपस्थिति में अवैध मदिरा विक्रेताओं के ठिकानों की तलाशी ली। इस दौरान तीन अलग-अलग स्थलों की विधिवत तलाशी में कुल ’’22 लीटर हाथ भट्टी कच्ची शराब’’ जब्त की गई तथा संबंधित आरोपियों के विरुद्ध प्रकरण दर्ज किए गए।

इसी क्रम में मंडला शहर के झूला पुल, सकवाह पुरवा क्षेत्र में की गई दबिश कार्रवाई के दौरान एक महिला के घर से ’’12 नग विदेशी मदिरा एवं 8 लीटर कच्ची शराब’’ बरामद की गई। वहीं ’’स्टार ढाबा’’ से ’’12 बोतल बियर तथा 10 नग विदेशी मदिरा’’ जब्त की गई।

आबकारी विभाग ने सभी मामलों में आरोपियों के विरुद्ध ’’मध्यप्रदेश आबकारी अधिनियम की धारा 34(1)’’ के तहत प्रकरण पंजीबद्ध किए हैं। जब्त मदिरा की कुल अनुमानित कीमत ’’10,080 रुपये’’ आंकी गई है।

Related posts

पुलिस चौपाल आयोजित कर जन-जागरूकता अभियान चलाया गया

Reva India News

डिप्टी कलेक्टर ने दिलाई ’अंतर्राष्ट्रीय मानव अधिकार दिवस’ की शपथ

Reva India News

जल गंगा संवर्धन अभियान से मोहगांव रैयत में खुशहाली हरदीन के खेत में बन रहा नया खेत तालाब  

Reva India News

Leave a Comment