Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

जल गंगा अभियान एवं नवांकुर संस्थाओं के कार्यों की समीक्षा, स्वच्छता के लिए लिया संकल्प

मंडला, 3 जून 2026

मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद द्वारा विकासखंड मोहगांव में समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में नवांकुर संस्थाओं द्वारा संचालित गतिविधियों एवं आगामी कार्ययोजना की विस्तृत समीक्षा की गई। जल गंगा अभियान के अंतर्गत रेवा सेवा समागम, गंगा दशहरा कार्यक्रम, समितियों के फ्लेक्स एवं सूचना बोर्ड, जन सूचना केंद्र, पौधारोपण तथा नर्सरी विकास संबंधी कार्यों पर चर्चा की गई। मुख्यमंत्री सामुदायिक नेतृत्व क्षमता विकास कार्यक्रम सत्र 2026-27 के नवीन पंजीयन एवं प्रवेश कार्यों की समीक्षा करते हुए शत-प्रतिशत प्रगति सुनिश्चित करने के लिए 15 दिवस की समय-सीमा निर्धारित की गई।

बैठक के पश्चात सभी ने मां नर्मदा देवगांव संगम घाट पर स्वच्छता अभियान चलाकर साफ-सफाई की तथा स्थानीय नागरिकों को स्वच्छता बनाए रखने के लिए प्रेरित किया। इस अवसर पर ’“जल ही जीवन है, जल है तो कल है”’ के संदेश के साथ जल संरक्षण एवं नदी स्वच्छता के प्रति जनजागरूकता गतिविधियां आयोजित की गईं। उपस्थितजनों ने मां नर्मदा को स्वच्छ एवं निर्मल बनाए रखने का संकल्प लिया।

Related posts

जिले में मिले 7 नए कोरोना पॉजीटिव केस

Reva India News

बारिश के पूर्व नगर पालिका द्वारा चलाया जा रहा सफाई अभियान

Reva India News

16 कोरोना मरीज डिस्चार्ज हुए  

Reva India News

Leave a Comment