Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

छोटे व्यापारियों के लिए सुनहरा अवसर प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना के प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना के तहत नगर पालिका मंडला में लोक कल्याण मेला 1 जून से  30 जून तक

मंडला, 3 जून 2026

नगर पालिका परिषद मंडला द्वारा दीनदयाल अंत्योदय योजना-राष्ट्रीय शहरी आजीविका मिशन के अंतर्गत प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना के तहत नगरवासियों के लिए ’’लोक कल्याण मेला’’ आयोजित किया जा रहा है। यह शिविर ’’1 जून से प्रारंभ होकर 30 जून तक’’ नगर पालिका परिसर में संचालित होगा।

मेले में पात्र पथ विक्रेताओं एवं स्ट्रीट वेंडर्स से ऋण आवेदन प्राप्त किए जा रहे हैं। योजना के तहत प्रथम चरण में ’’15 हजार रुपये’’, द्वितीय चरण में ’’25 हजार रुपये’’ तथा तृतीय चरण में ’’50 हजार रुपये’’ तक का ऋण बैंकों के माध्यम से उपलब्ध कराया जा रहा है। इस योजना के माध्यम से छोटे व्यापारियों और फुटपाथ विक्रेताओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने के लिए भारत सरकार की 8 जनकल्याणकारी योजनाओं से जोड़ा जायेगा।

मुख्य नगर पालिका अधिकारी नगरपालिका परिषद मंडला ने बताया कि ऋण की पूर्ण अदायगी करने वाले हितग्राहियों को बैंक द्वारा ’’क्रेडिट कार्ड’’ की सुविधा भी प्रदान की जाएगी। साथ ही पथ विक्रेताओं एवं उनके परिवारों की सामाजिक प्रोफाइलिंग कर उन्हें भारत सरकार की विभिन्न ’’जनकल्याणकारी योजनाओं’’ से भी जोड़ा जाएगा।

नगर पालिका प्रशासन ने सभी पात्र हितग्राहियों से शिविर का लाभ उठाने तथा समय पर आवेदन प्रस्तुत करने की अपील की है। योजना एवं शिविर से संबंधित अधिक जानकारी के लिए इच्छुक व्यक्ति ’’नगर पालिका परिषद मंडला की शहरी आजीविका मिशन शाखा’’ से संपर्क कर सकते हैं।

Related posts

कोविड टीकाकरण से संबंधित बैठक संपन्न

Reva India News

पर्यटन क्विज पंजीयन की अंतिम तिथि 25 जुलाई

Reva India News

कलेक्टर ने एपीसी बैठक के पूर्व की तैयारियों की समीक्षा

Reva India News

Leave a Comment