Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

हब फॉर एंपावरमेंट ऑफ वूमेन के तहत जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

मंडला, 4 जून 2026

महिला एवं बाल विकास विभाग के अंतर्गत हब फॉर एंपावरमेंट ऑफ वूमेन की मासिक गतिविधियों के तहत गुरुवार को परियोजना कार्यालय नारायणगंज में महिला सशक्तिकरण एवं अधिकारों संबंधी जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।

कार्यक्रम में ’’वन स्टॉप सेंटर प्रशासक सुश्री प्रेरणा मर्सकोले’’ ने उपस्थित प्रतिभागियों को हब अंतर्गत संचालित ’’संबल एवं सामर्थ्य योजना’’ की जानकारी प्रदान की। उन्होंने बताया कि वन स्टॉप सेंटर के माध्यम से हिंसा एवं उत्पीड़न से पीड़ित महिलाओं को परामर्श सहायता, अस्थायी आश्रय, पुलिस सहायता, विधिक सहायता तथा आपातकालीन सहायता जैसी सेवाएं उपलब्ध कराई जाती हैं। साथ ही उन्होंने महिलाओं एवं बच्चों की सुरक्षा से संबंधित महत्वपूर्ण हेल्पलाइन नंबरों ’’महिला हेल्पलाइन 181, चाइल्ड हेल्पलाइन 1098, साइबर सुरक्षा हेल्पलाइन 1930 तथा पुलिस हेल्पलाइन 112’’ के बारे में भी विस्तार से जानकारी दी।

कार्यक्रम में ’’जिला विधिक सेवा प्राधिकरण’’ पी.एल.वी. श्रीमती शिखा श्रीवास्तव ने महिलाओं के कानूनी अधिकारों, महिलाओं को निःशुल्क विधिक सहायता का अधिकार, भरण-पोषण का अधिकार, घरेलू हिंसा से संरक्षण, कार्यस्थल पर लैंगिक उत्पीड़न से सुरक्षा, समान कार्य के लिए समान वेतन का अधिकार, दहेज प्रताड़ना से संबंधित अधिकार तथा महिलाओं के विरुद्ध लैंगिक हिंसा से जुड़े अपराधों एवं उनके दंडात्मक प्रावधानों की जानकारी दी। साथ ही उन्होंने विधिक सहायता प्राप्त करने हेतु ’’टोल फ्री नंबर 1510’’ के बारे में भी अवगत कराया।

Related posts

रेवा इंडिया न्यूज मुख्य समाचार मंडला 28 दिसम्बर 2023

Reva India News

जिला योजना भवन में आयोजित जनसुनवाई में 113 आवेदन प्राप्त

Reva India News

सांसद श्री फग्गन सिंह कुलस्ते का मंडला दौरा

Reva India News

Leave a Comment