मण्डला। भगवान श्री जगन्नाथ स्वामी की रथयात्रा को लेकर उत्साह का माहौल है। इस्कॉन मंदिर उज्जैन के मार्गदर्शन में मंडला में द्वितीय वर्ष श्री जगन्नाथ रथयात्रा का आयोजन आगामी 24 जुलाई शुक्रवार को किया जाएगा रथयात्रा को भव्य एवं आकर्षक स्वरूप देने के उद्देश्य से स्थानीय भक्तवृंद द्वारा तैयारियां प्रारंभ कर दी गई हैं इसी क्रम में बैठक का आयोजन इस्कॉन सेंटर जगन्नाथ हाई स्कूल के सामने एसपी ऑफिस के पास कलेक्ट्रेट रोड में किया गया जहां उपस्थित भक्तों ने आयोजन की सफलता के लिए अपने सुझाव भी प्रस्तुत किए कार्यक्रम की रूपरेखा तैयार करने तथा विभिन्न व्यवस्थाओं पर चर्चा के लिए एक सामूहिक बैठक का आयोजन किया गया बैठक में रथ यात्रा की तैयारियों, प्रचार-प्रसार, सेवा कार्यों, सजावट, सांस्कृतिक कार्यक्रमों, प्रसाद वितरण एवं श्रृद्धालुओं की सुविधाओं सहित विभिन्न विषयों पर विचार-विमर्श किया गया बैठक में नगर के गणमान्य नागरिकों, समाजसेवियों, धर्मप्रेमी नागरिकों एवं भक्तों से अधिक से अधिक संख्या में जुडक़र आयोजन को सफल बनाने का आह्वान किया गया। बैठक में वरिष्ठ समाजसेवी गणेश जसवानी नगर पालिका अध्यक्ष विनोद कछवाहा, सब्जी मंडी व्यापारी संघ अध्यक्ष उमाशंकर गुड्डू सिंधिया, सामाजिक कार्यकर्ता इंद्रेश बब्बल खरया, सामाजिक कार्यकर्ता नीरज अग्रवाल, अंकित नामदेव ने अपने विचार व्यक्त करते हुए 24 जुलाई को आयोजित रथ यात्रा को सफल बनाने की चर्चा करते हुए रणनीति तय की। वहीं प्रेमाअवतार दास स्वामी जी के द्वारा रथ यात्रा को लेकर की जा रही तैयारियों से अवगत कराया गया।
