Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

मानसून सत्र 2026: जिला स्तरीय बाढ़ आपदा नियंत्रण कक्ष के लिए कर्मचारियों की ड्यूटी निर्धारित

मंडला, 10 जून 2026

आगामी मानसून सत्र को दृष्टिगत रखते हुए जिला प्रशासन मंडला ने बाढ़ एवं अतिवृष्टि जैसी संभावित आपदाओं से प्रभावी ढंग से निपटने के लिए जिला स्तरीय बाढ़ आपदा प्रबंधन नियंत्रण कक्ष की व्यवस्था सुदृढ़ कर दी है। कलेक्टर कार्यालय मंडला द्वारा जारी आदेश के अनुसार नियंत्रण कक्ष में विभिन्न विभागों के अधिकारियों एवं कर्मचारियों की ड्यूटी 9 जून से 15 अक्टूबर तक निर्धारित की गई है।

आदेश के तहत जल संसाधन विभाग सहित विभिन्न शाखाओं के कर्मचारियों को सप्ताह के अलग-अलग दिनों एवं समयावधि में नियंत्रण कक्ष में उपस्थित रहकर आपदा संबंधी सूचनाओं का संकलन, पंजी संधारण तथा आवश्यक जानकारी का आदान-प्रदान करने की जिम्मेदारी सौंपी गई है। नियंत्रण कक्ष के प्रभारी अधिकारी के रूप में तहसीलदार एवं भू-अभिलेख प्रबंधन श्री हीरालाल तिवारी (मो.नं. 7701076991) को दायित्व दिया गया है। सोमवार से रविवार तक तीन पाली में शासकीय कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है। सुबह 8 बजे से दोपहर 2 बजे तक, दोपहर 2 बजे से रात्रि 10 बजे तक एवं रात्रि 10 बजे से सुबह 6 बजे तक।

जिला प्रशासन ने प्रभारी अधिकारी के सहयोग के लिए अन्य शासकीय सेवकों की ड्यूटी लगाई गई है। जिला प्रशासन की ओर से सभी को स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि ड्यूटी पर तैनात कर्मचारी निर्धारित समय पर नियंत्रण कक्ष में उपस्थित रहेंगे तथा प्राप्त होने वाली सूचनाओं का नियमित अभिलेखीकरण करेंगे। साथ ही गेज रीडिंग और जलस्तर संबंधी जानकारी भी निर्धारित समय पर उपलब्ध कराई जाएगी, जिससे बाढ़ की स्थिति पर सतत निगरानी रखी जा सके।

आदेश में यह भी कहा गया है कि ड्यूटी समाप्त होने तक संबंधित कर्मचारी नियंत्रण कक्ष नहीं छोड़ेंगे तथा अनुपस्थिति या लापरवाही पाए जाने पर अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी। सभी विभाग प्रमुखों को अपने अधीनस्थ कर्मचारियों की उपस्थिति सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए गए हैं। जिला प्रशासन का उद्देश्य मानसून अवधि में किसी भी आपदा की स्थिति में त्वरित सूचना संप्रेषण, प्रभावी समन्वय और समय पर राहत एवं बचाव कार्य सुनिश्चित करना है।

Related posts

एसडीएम ने किया प्राथमिक शाला का औचक निरीक्षण

Reva India News

जिला स्तरीय सतर्कता एवं मॉनिटरिंग समिति की बैठक संपन्न

Reva India News

आनंदम् के लिए सामग्री एकत्र करने नगर में घूमेगा वाहन अनुपयोगी एवं अतिरिक्त सामग्री से करें जरूरतमंदों की मदद

Reva India News

Leave a Comment