Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

अंतर्राष्ट्रीय वरिष्ठ/वृद्धजन दुर्व्यवहार रोकथाम जागरूकता दिवस पर आयोजित हुए जागरूकता कार्यक्रम

मंडला, 15 जून 2026

अंतर्राष्ट्रीय वरिष्ठ/वृद्धजन दुर्व्यवहार रोकथाम जागरूकता दिवस के अवसर पर सामाजिक न्याय विभाग द्वारा जिले के ग्रामीण एवं नगरीय निकायों तथा वृद्धाश्रमों में विशेष जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए। इस दौरान वरिष्ठ नागरिकों का सम्मान कर उन्हें उनके अधिकारों, सम्मानजनक जीवन एवं सुरक्षा से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान की गई।

कार्यक्रमों में उपस्थित वृद्धजनों को शासन द्वारा संचालित विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं, पेंशन सुविधाओं, स्वास्थ्य सेवाओं तथा वरिष्ठ नागरिकों के संरक्षण संबंधी प्रावधानों से अवगत कराया गया। अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने वृद्धजनों के प्रति सम्मान, संवेदनशीलता एवं पारिवारिक सहयोग की आवश्यकता पर जोर देते हुए समाज में उनके अनुभवों एवं योगदान को अमूल्य बताया।

इस अवसर पर वरिष्ठ नागरिकों को शॉल, श्रीफल एवं पुष्पगुच्छ भेंट कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य वृद्धजनों के प्रति होने वाले दुर्व्यवहार की रोकथाम, उनके अधिकारों के प्रति जागरूकता बढ़ाना तथा समाज में उनके सम्मान और सुरक्षा को सुनिश्चित करने के लिए सकारात्मक वातावरण तैयार करना रहा। सामाजिक न्याय विभाग ने सभी नागरिकों से वरिष्ठजनों के प्रति सम्मानपूर्ण व्यवहार अपनाने एवं उनकी देखभाल में सक्रिय सहयोग करने की अपील की। जनपद पंचायत सभागृह में आयोजित कार्यक्रम में जनपद पंचायत अध्यक्ष श्री संतोष सोनू भलावी, सीईओ जनपद पंचायत मंडला श्रीमती प्रतिमा शुक्ला, सामाजिक न्याय विभाग श्री पीयुष पाण्डे सहित संबंधित उपस्थित रहे।

Related posts

बाल विवाह मुक्त मंडला अभियान में सभी के सहयोग और समन्वित प्रयास जरूरी- कलेक्टर बाल विवाह उन्मूलन की मजबूत पहल शुरू की

Reva India News

समर्थन मूल्य पर चना, मसूर, राई, सरसों की खरीदी 31 मई तक

Reva India News

निर्वाचन संबंधी प्रशिक्षण आज

Reva India News

Leave a Comment