Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान की तैयारियों को लेकर जिला टास्क फोर्स की बैठक 20 जून को

मंडला, 18 जून 2026

राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान (आई.पी.पी.आई.) 2026 के सफल संचालन एवं व्यापक जनसहभागिता सुनिश्चित करने के उद्देश्य से जिला टास्क फोर्स की बैठक का आयोजन 20 जून को किया जाएगा। यह बैठक प्रातः 11 बजे जिला योजना भवन, मंडला में आयोजित होगी।

राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान का आयोजन 28 जून से 30 जून तक किया जाना है। अभियान के प्रभावी क्रियान्वयन एवं विभिन्न विभागों के समन्वय के लिए कलेक्टर की अध्यक्षता में जिला टास्क फोर्स बैठक आयोजित की जा रही है।

बैठक में जिला पंचायत, आदिवासी विकास विभाग, महिला एवं बाल विकास, शिक्षा विभाग, नगरीय निकाय, स्वास्थ्य विभाग सहित विभिन्न विभागों के अधिकारियों एवं संबंधित संस्थाओं के प्रतिनिधियों को उपस्थित रहने के निर्देश दिए गए हैं। अधिकारियों से निर्धारित समय पर बैठक में उपस्थित होकर अभियान की तैयारियों एवं कार्ययोजना पर चर्चा करने का आग्रह किया गया है।

स्वास्थ्य विभाग ने बताया कि पल्स पोलियो अभियान के सफल संचालन के लिए सभी विभागों के सहयोग से व्यापक जनजागरूकता गतिविधियाँ संचालित की जाएंगी, ताकि जिले का कोई भी बच्चा पोलियो रोधी खुराक से वंचित न रहे।

Related posts

फतेज नाला पुलिया का अस्थाई मरम्मत तथा आवागमन बहाल

Reva India News

3000 से अधिक नर्मदा भक्तों ने की एक साथ उत्तरवाहिनी परिक्रमा

Reva India News

दो दिवस में पूर्ण करायें मूंग तथा उड़द वाले कृषकों के रकबा का सत्यापन समीक्षा बैठक में कलेक्टर हर्षिका सिंह के निर्देश

Reva India News

Leave a Comment