Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

कार्यकर्ताओं ने कराया रक्त परीक्षण हुआ वृक्षारोपण  

मण्डला।  विश्व हिंदू परिषद एवं बजरंग दल द्वारा चलाए जा रहे सेवा सप्ताह के अंतर्गत नगर में सेवा एवं पर्यावरण संरक्षण को समर्पित दो महत्वपूर्ण कार्यक्रम आयोजित किए गए। कार्यक्रम के प्रथम चरण में जिला अस्पताल के ब्लड बैंक में युवाओं के लिए रक्त परीक्षण शिविर आयोजित किया गया जिसमें लगभग 50 युवाओं ने उत्साहपूर्वक अपना रक्त परीक्षण कराया। इस अवसर पर युवाओं को नियमित स्वास्थ्य जांच एवं रक्तदान के प्रति भी जागरूक किया गया। द्वितीय चरण में सिद्धेश्वर धाम सुरंग देवरी आश्रम परिसर में वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। यहां पर पंडित ललित मिश्रा ने कार्यकर्ताओं ने अधिक से अधिक वृक्ष लगाने तथा उनके संरक्षण का संकल्प दिलाते हुए पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से विश्व हिंदू परिषद प्रांत सुरक्षा प्रमुख सुमित सिंह ठाकुर, प्रांत विशेष संपर्क प्रमुख पंकज शिवरात्रि, बजरंग दल विभाग संयोजक  सोनल बर्मन, जिला उपाध्यक्ष शक्ति क्षेतीजा, जिला सहसंयोजक शिवम बसु सिंधिया, जिला गौरक्षा प्रमुख रेनू कछवाहा, विद्यार्थी प्रमुख हिमांशु, पूनम सिंधिया, नीरज कोष्टा, मनोज ताम्रकार, अविनाश कछवाहा, शुभम बरमैया, ऋषभ बैरागी, गणेश बरमैया, किशोर रजक सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे। इस अवसर पर प्रांत सुरक्षा प्रमुख सुमित सिंह ठाकुर ने कहा कि विश्व हिंदू परिषद एवं बजरंग दल केवल धार्मिक और सांस्कृतिक गतिविधियों तक सीमित नहीं हैं बल्कि समाज सेवा स्वास्थ्य जागरूकता पर्यावरण संरक्षण एवं राष्ट्रहित के कार्यों में भी निरंतर सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं। सेवा सप्ताह के अंतर्गत ऐसे जनहितकारी कार्यक्रम आगे भी निरंतर आयोजित किए जाएंगे। वहीं जिला चिकित्सालय स्थित ब्लड बैंक में कार्यकर्ताओं ने अपना ब्लड टेस्ट कराते हुए यहां पर सूचीबद्ध नाम दर्ज कराए हैं। जो जरूरत पडऩे पर रक्त उपलब्ध जरूरतमंदो को करायेंगे वहीं इस दौरान सिविल सर्जन डॉ विजय धुर्वे ने कार्यकर्ताओं से चर्चा की और रक्तदान के महत्व को विस्तार से बताया वहीं उपस्थित कार्यकर्ताओं की जिज्ञासा का समाधान भी किया गया। इस अवसर पर सामाजिक कार्यकर्ता नीरज अग्रवाल मुख्य रूप से उपस्थित रहे।

Related posts

माहिष्मती समर किड्स कैम्प-2 का समापन

Reva India News

घुघरी में बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजनांतर्गत जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन

Reva India News

थांवर बांध के जलद्वार किसी भी समय खोले जा सकते हैं निचले हिस्से पर निवासरत ग्रामवासियों से अपनी अस्थाई एवं चल सम्पत्ति को तत्काल सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाने की अपील

Reva India News

Leave a Comment